पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली के घर लूटपाट

अली ने बताया कि लूटेरे कार से आए थे। उन्होंने लगभग डेढ़ घंटे जमकर घर में लूट-पाट की उसके बाद सफेद कार में बैठकर चले गए। घटना के समय गुलाम अली घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनका बाकी का परिवार घर में ही मौजूद था। सोमवार की रात सफेद रंग की कार से आए चार बंदूकधारी लूटेरे जबरदस्ती घर में घुस आए, और पूरे परिवार को हथियारों के बल पर एक कमरे में बंद कर दिया।
गुलाम के भाई अली ने बताया कि लुटेरे घर से करीब सात लाख रूपये और कीमती जेवरात लूटकर चले गए। लूटेरों ने काफी समय तक उनको बंधक बनाकर रखा। उन्होंने बड़े आराम से घर का कोना कोना छाना, और जो भी कीमती सामान दिखा उसको उठा ले गए।












Click it and Unblock the Notifications