पाकिस्तान के उत्तर-पूर्व में हुए आत्मघाती हमले में 16 मरे, 40 घायल

गौरतलब है कि अमन कमेटी का निर्माण तालिबानियों से लड़ने के लिए किया गया था।
घायलों को नजदीक स्थित पेशावर के अस्पताल में ले जाया गया। धमाके की जिम्मेदारी अब तक किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।
खैबर पख्तूनख्वा के सूचना मंत्री मियां इफ्तिखार हुसैन ने कहा है कि राज्य में आतंकियों के खिलाफ चलाये जाने वाले अभियान के कारण उन्हें यहां से हटाने के लिए और कमेटी पर दबाव बनाने के लिए धमाका किया गया हैं। हुसैन के अनुसार पिछले दिनों राष्ट्रपति और आर्मी चीफ के बीच आतंकवाद को रोकने के लिए बनी सहमति के बाद हम पर दबाव बनाने के लिए यह हमला किया गया है। मेरे ख्याल से जब हमारी बातचीत सफल न हो तो हमें उनके खिलाफ कोई प्रभावी निर्णय लेना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
