'जगनमोहन और कनिमोझी जैसे वाड्रा की भी जांच हो'
नई दिल्ली। केजरीवाल के ताजे खुलासों ने एक बार फिर से विरोधियों की जांच बुलंद हो गयी है। भाजपा और लेफ्ट दोनों ने वाड्रा के कारोबार के जांच की मांग की है और कहा है कि जब जगनमोहन रेड्डी और कनिमोझी की जांच हो सकती है तो फिर वाड्रा की क्यों नहीं? लेफ्ट ने कहा कि केवल इसलिए कि वाड्रा सोनिया गांधी के दामाद हैं इसलिए जांच नहीं होगी ये सरासर गलत है।
भाजपा ने एक बार फिर से वाड्रा को लेकर तीखे वार किेये हैं, भाजपा ने कहा कि पहले 2जी, फिर कोलगेट और अब जीजाजी की बारी है, कांग्रेस ने पूरे देश को धोखा दिया है और लूट लिया है। जनता की आवाज उसे सुनाई नहीं देती है और वो मजे पर मजे किये जा रही है।
आपको बता दें कि मंगलवार को केजरीवाल ने वा़ड्रा पर फिर से संगीन आरोप लगाये हैं। उन्होंने मीडिया में कुछ कागज पेश किये हैं जिनके मुताबिक गुड़गांव में 30 एकड़ जमीन पर हॉस्पीटल बनाया जाना था लेकिन हरियाणा सरकार ने जमीन पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जिसके चलते इस जमीन पर डीएलएफ का कब्जा हो गया और यह सबकुछ राबर्ट वाड्रा के इशारे पर हुआ उन्होंने भी इस पूरी डील में मुनाफा कमाया है। वो इस पूरे मामले में 50 प्रतिशत के पार्टनर थे।



Click it and Unblock the Notifications
