पाकिस्तान में जारी ड्रोन हमले में पांच आतंकी मारे गये

यह हमला उत्तरी वजीरिस्तान के एक गांव 'हरमज' पर किया गया। स्थानीय नागरिकों के अनुसार यह क्षेत्र मौलवी अब्दुल्ला से जुड़ा हुआ है। हमले के दौरान पांच ड्रोन कम ऊंचाई पर उड़ते देखे गये। यह पिछले दस दिनों में किया गया दूसरा हमला है।
अफगान और अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार उत्तरी वजीरिस्तान आतंकियों का एक सुरक्षित ठिकाना माना जाता है। पाकिस्तान सरकार ने इन हमलों की निंदा की है और कहा है कि यह हमले देश की उत्पादकता और विकास के लिए खतरनाक है।


Click it and Unblock the Notifications
