खां साहब ,राष्ट्रीय जमात को जवाब तो जनता देगी: कुमार विश्वास

नई दिल्ली। टीम अन्ना के अहम सदस्य रह चुके अरविंद केजरीवाल ने अपनी राजनैतिक पार्टी लांच करने के दो दिन ही बाजद यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंन कहा है कि सोनिया के दामाद राबर्ट वाड्रा की संपत्ति चार सालों में लगभग 300 करोड़ की हो गयी है जो उन्होंने मात्र 50 लाख में डीएलएफ से खरीदी है।

जिस पर कांग्रेस एकदम से उबल पड़ी है केजरीवाल के आरोपों को कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बेबुनियाद करार दिया है और कहा है कि चुनाव नजदीक है इसलिए विपक्ष और अरविंद केजरीवाल सरकार को बदनाम करने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं।

जिस पर टीम अन्ना के अहम सदस्य रह चुके कवि कुमार विश्वास ने कहा कि कांग्रेस बुरी तरह से घबरा गयी है। उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि राजीव शुक्ला, जयंती नटराजन , सलमान खुर्शीद ,श्रीमती शीला व संदीप दीक्षित ,श्री भूपेन्द्र हुड्डा, राशिद अल्वी, संजय झा और न जाने कौन-कौन....पूरी सरकार-कांग्रेस निकल आई है बाहर राष्ट्रिय-जमाता श्री वाड्रा के बचाव में ! क्यूँ भाई ? ऐसा क्या हो गया ? देश पर आक्रमण कर दिया क्या हम लोगों ने ? धमकी दे रहे हैं लाइव सलमान साहब कि "जवाब देना आता है हमें ,हम जवाब देंगे !" क्यूँ परेशान हो खाँसाहब ? रुको दो हज़ार तेरह तक...जनता बताएगी कि उसको भी ज़वाब देना आता है...वैसा ही जैसा पिछले विधानसभा के चुनाव में आप की धर्मपत्नी जी को यू.पी. में दिया था !

गौरतलब है कि लंबे-लंबे और बड़े-बड़े वादे करने वाले सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस यूपी विधानसभा चुनाव बुरी तरह से हार गयी थीं। सलमान का अल्पसंख्यक कार्ड भी उनकी पत्नी को विधानसभा तक नहीं पहुंचा पाया जिसको लेकर कुमार विश्वास ने उन पर वार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+