मनमोहन कैबिनेट में शामिल होंगी शीला दीक्षित
लेकिन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि कैबिनेट में जाने के लिए उन्हें अकेले फैसला नहीं करना है इसके लिए वो अपने कैबेनिट से बात-चीत करेंगी तब ही कुछ कहेंगी। एक न्यूज चैनल पर बात करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री ने यह बात कही।
शीला दीक्षित ने कहा कि उन्हें नयी जिम्मेदारियों से डर नहीं लगता है लेकिन इस मामले में अंतिम फैसला सोनिया जी करेंगी। आपको बता दें कि पिछले 14 सालों से शीला दीक्षित दिल्ली पर राज कर रही हैं। श्रीमती दीक्षित ने कहा कि उन्हें दिल्ली और दिल्ली के लोगों से बेइंतहा प्यार है लेकिन अगर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलती है तो वो उठाने को तैयार है।
केजरीवाल के आरोपों और उनकी पार्टी के सवाल पर दिल्ली की सीएम ने कहा कि मैं अभी उनके बारे में कुछ कह नहीं सकती हूं क्योंकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उनकी पार्टी को स्वरूप तो लेने दीजिये, फिर बात करते हैं इस मसले पर।













Click it and Unblock the Notifications