मत करो बिजली बिल का भुगतान: केजरीवाल

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में बिजली महंगी क्या की अरविंद केजरीवाल उबल पड़े उन्होंने शीला दीक्षित और उनकी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रविवार को जंतर मंतर पर अरविंद केजरीवाल ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शीला दीक्षित सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और बिजली शुल्क में बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग की।
केजरीवाल ने जनता से कहा कि आप लोग अपने बिजली बिल का भुगतान ही मत कीजिये फिर देखिये किस तरह से सरकार का दिमाग ठिकाने आता है। केजरीवाल के इस विरोध में करीब इंडिया अगेंस्ट करप्शन के करीब 500 कार्यकर्ता शामिल थे, जिनमें प्रशांत भूषण, मनीश सिसोदिया और कुमार विश्वास भी थे।
केजरीवाल का यह धरना प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुआ जहां केजरीवाल और उनकी टीम ने सरकार के खिलाफ जमकर जहर उगला। अन्ना से अलग होने के बाद केजरीवाल का यह पहला प्रदर्शन था।
आपको बता दे कि केजरीवाल ने साल 2013 में दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ने का फैसला किया है और इशारा किया है कि वह दिल्ली की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगे।पढिये केजरीवाल का सच अन्ना की जुबानी












Click it and Unblock the Notifications