उम्र के हिसाब से पंसद की जाती हैं पुरुषों में ये बातें
उम्र के साथ साथ व्यक्ति का नज़रिया और सोच बदलती है। उसकी सामने वाले से उम्मीदों में बदलाव आता है। और जब सामने वाला उसकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाता है, तो वो उसे अच्छा लगना कम हो जाता है।
यहां हम बात करेंगे पुरुषों की। उम्र के साथ-साथ महिलाएं उनमें किन-किन बातों को देखना पसंद करती हैं।
लखनऊ के मनो विशेषज्ञ डा. आरसी अग्रवाल के मुताबिक फीमेल का माइंड सबसे ज्यादा चलने वाले बॉडी पार्ट में से एक होता है, उनकी च्वाइस और सोच, समय और उम्र के हिसाब से बदलती रहती है। पुरुषों में उनकी रूचि भी इसी हिसाब से समय दर समय बदलती है। आज हम आपको बताएगे कि कैसे लड़की से औरत के सफर में उन्हें पुरुषों में क्या-क्या बातें उम्र के पड़ाव से हिसाब से अच्छी और रोचक लगती हैं।
इन तस्वीरों के सामने लिखे टेक्स्ट में छिपे हैं उम्र के साथ अच्छे बनने के राज़-

टीनेजर्स
टीन एज का दौर बेहद सेंसटिव होती है। इस उम्र में लड़कियां एक्ट्रा प्रोटेक्टिव दिखने की कोशिश करती है लेकिन उनका मन बहुत नाजुक होता है। उन्हे वो हर इंसान अच्छा लगता है जो उनसे जुड़ी छोटी-छोटी बातें याद रखता है और उनके बारे में ही सोचता है। हंसमुख लड़के अक्सर इस उम्र की लड़कियों के दिलों पर राज करने में कामयाब हो जाते है। इस एज बार में लड़कियों को शारीरिक आकर्षण नहीं लुभाता।

18 से 20 साल की उम्र
युवावस्था में कदम रखते ही लड़कियों को शारीरिक रूझान पैदा हो जाता है। वो स्मार्ट और गुडलुकिंग लड़कों को पसंद करती हैं और दिन में खुली आखों से सपने देखती है। इस उम्र की फीमेल को मेल हिप्स से सबसे ज्यादा एट्रेक्शन यानि आकर्षण होता है। अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर और कसे बदन वाले लड़के इस उम्र की लड़कियों की पहली च्वाइस होते है। हालांकि उन्हे हर पल हसांने वाले लड़के भी दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

21 से 25 साल की उम्र
इस एज बार में लड़कियों को लड़कों में बेहद खराबी और मीनमेख निकालने की आदत आ जाती है, लेकिन उनके मन में क्या होता है यह कोई नहीं बता सकता। शारीरिक तौर पर लड़के का हष्ट पुष्ट होना और हंसमुख होना ही उन्हे भाता है। इस उम्र की लड़कियों को लड़को के किस करने के स्टाइल में बेहद रूचि होती है। शरीर में गर्दन का हिस्सा बेहद सेक्सी लगता है। स्मार्ट लड़के ही इस एज ग्रुप की च्वाइस हो सकते हैं।

25 से 30 साल की उम्र
यह उम्र बेहद घातक होती है। इस उम्र में लड़कियों में मैच्योरिटी आने लगती है और इसका असर उनके दिमाग और पसंद पर भी पड़ता है। मैच्योर लड़के या आदमी, इस एज में अच्छे लगने लगते है। ईमानदार पुरूष भी इस उम्र की महिलाओं की पहली पसंद होते है। अक्सर देखा गया है कि शादी-शुदा आदमियों के साथ एक्ट्रा मैटरियल अफेयर में फंसने वाली लड़कियां उम्र के इसी दौर में होती है।

31 से 35 साल की उम्र
इस एज की फीमेल को पुरुषों में परफेक्शन अच्छा लगता है यानि पैसा, शोहरत, फेम और गुड नेचर। केयरिंग वंदे अक्सर काफी मैच्योरिटी से इस एज की लड़कियों को अपने हिसाब से डील कर लेते हैं। इस उम्र की लड़कियों में समझ आ जाती है और उनके लिए पुरूष की लॉयलटी बहुत मायने रखती है। धोखेबाज और धूर्त इंसानों की दाल नहीं गल पाती। इस एज की लड़कियों को पुरुषों के शरीर में पीठ का हिस्सा काफी लुभाता है।

36 से 45 साल की उम्र:
जिम्मेदारियों के चलते इस एज की महिलाओं को पुरुषों में केवल सपोर्ट की भावना ही पसंद आती है। जो सपोर्ट करता है वहीं वेस्ट होता है फिर चाहे वह फैमिली को संभालने की बात हो उनके साथ शारीरिक संपर्क बनाने की बात। इस उम्र की महिलाओं को उनकी रिस्पेक्ट करने वाले पुरूष बेहद पसंद आते है। मैनर्स और हाइजिन को पसंद करने वाले भी इस एज बार की फीमेल की च्वाइस होते है।

46 से 60 साल की उम्र
उम्र के इस दौर में पुरूष का दृढ़ होना ही महिलाओं की पसंद होती है। पैसों को उनकी मर्जी के हिसाब से खर्च करने वाला और उनकी हर बात का समर्थन करने वाला मेल ही उन्हें भाता है। किचेन पॉलिटेक्स में मजा लेने वाले इस एज बार की महिलाओं के चहेते होते है क्योकि इस उम्र में उनके पास काम कम और समय ज्यादा होता है। राज की बात यह है कि स्मार्ट पुरूष इन महिलाओं की नजर में होते है बस उम्र का लिहाज उन्हें बयां करने से रोक देता है।

60 से अधिक यानी बुढ़ापे में:
60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं का मन बिल्कुल टीनएज गर्ल्स जैसा हो जाता है। उन्हे ह्यूमरस पुरूष पसंद आते है जो उन्हे गुदगुदा सकें और हसां सकें। चिकचिक करने वाले बुड्डों से उनकी पटरी नहीं खाती। युवावर्ग की नई बातों में वो रूचि लेती है। स्वस्थ और सुकून से जीने वाले पुरूषों के साथ रहने में उन्हे तसल्ली मिलती है। टमी फैट वाले पुरूष इस एज बार की महिलाओं को लुभाते है।












Click it and Unblock the Notifications