पाक: लाहौर चौक बना भगत सिंह चौक

 bhagat singh
लाहौर। पाकिस्‍तान स्थित शादमान वहीं चौक है जहां अंग्रेजों ने शहीद भगत सिंह को फांसी पर चढ़ाया था। पाकिस्‍तान के अधिकारियों ने स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी सिंह की क्रांतिकारी भावना और विदेशी शासको के प्रति उनकी भूमिका को स्‍वीकार करते हुए, पूर्वी शहर लाहौर के एक चौराहे का नाम 'भगत सिंह चौक' रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि शादमान चौक का नाम अब भगत सिंह चौक रख दिया गया है।

स्‍थानीय निवासियों ने इस बेहद व्‍यस्‍त चौराहे का नाम भगत सिंह रखे जाने के फैसले का स्‍वागत किया है। पाकिस्‍तान सरकार के इस फैसले का चारों तरफ से स्‍वागत हो रहा है। भगत सिंह के भतीजे किरण जीत सिंह संघु व इसके लिए संघर्ष कर रहे संगठनों ने सरकार के इस कार्य की प्रशंसा की है। शादमान चौक वहीं जगह है जहां से भगत सिंह का राजनैतिक सफर शुरू हुआ था।

भगत सिंह लाहौर में ही पले बढ़े थे और उन्‍होंने राजनैतिक सफर भी वहीं से शुरू किया था। पिछले मई माह में राष्‍ट्रीय वनजन श्रमजीवी मंच के राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन में पाकिस्‍तान का एक प्रतिनिधिमंडल भारत आया था। इस दौरान यह तय किया गया था कि भगत सिंह के जन्‍मदिन के मौके पर शादमान चौक को भगत सिंह का नाम देने के लिए मुहिम तेज की जाएगी।

इस मुहिम की शुरूआत लेबर पार्टी द्वारा शुरू की गई थी। इस मांग लिए 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के जन्‍मदिन के अवसर पर लाहौर के सर दयाल सिंह लाइब्रेरी में लगभग 40 संगठनों ने मिलकर आयोजन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+