लक्ष्मण रेखा पार करके सरकार ने देश बेच डाला: ममता बैनर्जी

नई दिल्ली। कल तक यूपीए के साथ दोस्ती निभाने वाली ममता बैनर्जी ने आज जमकर कांग्रेस पर हल्ला बोला। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शेरनी की तरह दहाडी़ ममता ने कहा कि केन्द्र सरकार सोचती है कि दिल्ली से ही केवल देश चलता है उसे आम जनता के बारे में सोचना आता ही नहीं है, उसने अपनी मर्यादा और लक्ष्मण रेखा तोड़ दी है इसलिए वो माफी के लायक नहीं है इसलिए अब हम अपनी लड़ाई खुलकर लड़ेंगे और उसके खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।

ममता ने कहा कि एफडीआई से छोटे व्यपारियों की रोजी-रोटी छीन जायेगी जिसे वो जीते जी बर्दाश्त नहीं सकती हैं। वो और उनकी सरकार एफडीआई के विरोध में हैं। अब वह पूरे देश में रिटेल में एफडीआई के फैसला का विरोध करेगी। एफडीआई के करोड़ों लोगों की नौकरियां छिन जाएगी। इससे छोटे व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे। कहते हुए शर्म आ रही है कि सरकार ने देश को बेच दिया है।

ममता ने कहा कि जंतर-मतर पर उनका धरना नहीं है। यह विरोध प्रदर्शन है। पार्टी सांसद प्रदर्शन करेंगे लेकिन मैं किसी को बंगाल से लेकर नहीं आई हूं। रैली में जदयू नेता और एनडीए के संयोजक शरद यादव भी मौजूद थे। साथ ही ममता ने उन मंत्रियों को भी धन्यवाद दिया जो कि इस मुद्दे पर सरकार से अलग हुए हैं और इस्तीफा दिया है।

आपको बतादें कि बीते 18 सितंबर ममता बैनर्जी ने यूपीए से समर्थन यह कहकर वापस ले लिया था कि डीजल मूल्य वृद्धि और एफजीआई निवेश नहीं चाहती है। उसने सरकार को लूटेरी कहते हुए संबोधित किया था और कहा था कि सरकार एक तानाशाह की तरह बर्ताव कर रही है उसने अपने मन से फैसला लिया है और उसने एक बार भी तृणमूल की राय नहीं ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+