कांग्रेस के खिलाफ जंतर-मंतर पर जहर उगलेंगी शेरनी ममता

नई दिल्ली। यूपीए से नाराज होकर उनसे अलग हुई तृणमूल का आज विरोध प्रदर्शन राजधानी के जंतर-मंतर पर देखने को मिलेगा। ममता बैनर्जी आज केन्द्र सरकार के खिलाफ जनता के सामने जहर उगलने को तैयार है।

Mamata Banerjee
गौरतलब है कि बढ़े हुए डीजल के दामों, एलपीजी को सीमित करने और एफडीआई निवेश के खिलाफ पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी ने नाराज होकर यूपीए से समर्थन वापस ले लिया है।

आपको बता दें कि ममता बैनर्जी ने यूपीए के इस रवैये के बारे में रविवार को कहा था कि सरकार ने लूट मचा रखी है वो भूल गयी है, उसे आम जनता के दर्द से कोई लेना-देना नहीं है, उसने आम आदमी को सिसकने पर मजबूर कर दिया है, सरकार के इस तानाशाह रवैये को वो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगी।

ममता ने यह भी कहा था कि केन्द्र सरकार संवेदनहीन हो गयी है लेकिन वो सरकार के इस कदम को रोकने का हर संभव प्रयास करेंगी। ममता बैनर्जी आज सुबह 11 बजे अपने घर से जंतर मंतर के लिए निकलेंगी और साढ़े ग्यारह बजे धरना शुरु हो जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+