विश्‍व की 10 सबसे शक्तिशाली नौसेनाएं

प्रत्‍येक देश अपनी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए नौसेना का निर्माण करता है। इसमें सैन्‍य शक्ति के अलावा जहाजी बेड़े और एयरक्राफ्ट भी शामिल होते हैं। इसके अलावा समय-समय पर इसे आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए परिवर्तन भी किये जाते हैं। यहां विश्‍व की दस सबसे शक्तिशाली नौसेनाएं हैं।

अमेरिका की नौसेना

अमेरिका की नौसेना

अमेरिकी नौसेना अमेरिका की सशस्‍त्र सेनाओं का ही एक हिस्‍सा है। यह विश्‍व की सबसे बड़ी नौसेना है। अपने अत्‍याधुनिक हथियारों और मजबूत जहाजी बेड़े के कारण यह विश्‍व की सबसे शक्तिशाली नौसेना है।

रूस की नौसेना

रूस की नौसेना

रूसी नौसेना की स्‍थापना जनवरी 1992 में हुई थी। रूस की पहली नौसेना की स्‍थापना अक्‍टूबर 1696 में की गयी थी। यह अपने 1,33,000 सैनिकों के साथ एक बड़ी और खतरनाक नौसेना है।

जापानी नौसेना

जापानी नौसेना

विश्‍वभर में अपनी अत्‍याधुनिक तकनीक के कारण जाने जाने वाला जापान के पास एक विशाल संख्‍या में पनडुब्‍ि‍बयां हैं। सैनिकों की संख्‍या कम होने के बावजूद अपनी विध्‍वंसक तकनीकी क्षमता के कारण यह विश्‍व की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक है।

फ्रांस की नौसेना

फ्रांस की नौसेना

फ्रांस की नौसेना को अधिकारिक रूप से 'मैरीन नेशनल' और 'ला रॉयल' के नाम से भी जाना जाता है। 37000 मिलेट्री स्‍टाफ और 7000 सिविलियन स्‍टाफ के साथ यह एक प्रभावशाली और शक्तिशाली नौसेना है।

रॉयल नौसेना

रॉयल नौसेना

यह ब्रिटिश सशस्‍त्र सेनाओं का ही एक अंग है। जो कि 15 वीं शताब्‍दी से ही सक्रिय है। विश्‍व के अलग-अलग देशों में ब्रिटिश उपनिवेशों की स्‍थापना में इसकी महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है। 17वीं शताब्‍दी से लेकर 20वीं शताब्‍दी तक यह विश्‍व की सबसे शक्तिशाली सेना रही है। प‍हले विश्‍व युद्ध के बाद सेना के आकार में कमी की गई है।

चीन की नौसेना

चीन की नौसेना

चीन ने खुद को अर्थिक रूप से मजबूत करने के अलावा अपनी नौसेनाओं को भी अत्‍याधुनिक बनाया है। अपनी नौसेना के दम पर ही चीन एशिया की ही नहीं बल्कि विश्‍व के शक्तिशाली देश के रूप में जाना जाता है। इसे 'रिपब्लिक आफ चाइना नेवी' के नाम से भी जाना जाता है।

इटली की नौसेना

इटली की नौसेना

इस सेना को 'इटैलियन रिपब्लिक नेवी' के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्‍थापना 1946 में की गयी थी। इटली की नौसेना में इस समय 35,200 सैनिक हैं। इसके साथ ही इस सेना के पास 72 जहाज और 80 एयरक्राफ्ट हैं जो कि दुश्‍मन की स्थिति का अंदाजा जल्‍दी ही लगा लेते हैं।

स्‍पेन की नौसेना

स्‍पेन की नौसेना

स्‍पेन की नौसेना, स्‍पेन की सशस्‍त्र सेना का ही एक हिस्‍सा है। इस सेना में 95 जहाज हैं और 23,800 सैनिक हैं। इसे विश्‍व की सबसे पुरानी नौसेना कहा जा सकता है। यह 13 वीं शताब्‍दी से लेकर आज तक सक्रिय है।

दक्षिण कोरिया की नौसेना

दक्षिण कोरिया की नौसेना

दक्षिण कोरिया की मजबूत होती अर्थव्‍यवस्‍था के साथ ही इसकी नौसेना को भी अत्‍याधुनिक और मजबूत बनाया गया है। इस सेना ने अभी हाल ही में अत्‍याधुनिक जहाजों और विध्‍वंसक क्षमता वाले हथियारों को शामिल किया गया है। इस सेना में सर्वाधिक 68000 सैनिक और 170 जहाज हैं।

भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना

यह भारतीय सशस्‍त्र सेना का ही हिस्‍सा है। भारत का राष्‍ट्रपति ही भारतीय नौसेना का कमांडर-इन-चीफ होता है। एडमिरल सेना का शीर्ष अधिकारी होता है। भारतीय नौसेना 1947 से ही सक्रिय है। इसमें 58,350 सैनिक हैं। सेना में 181 एयरक्राफ्ट हैं। 4 दिसम्‍बर को नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+