Good News: केंद्रीय कर्मियों का डीए 7% बढ़ा

नई दिल्ली। अभी दो दिन पहले तक केंद्र सरकार अपने अस्तित्व को बचाने में लगी थी लेकिन ममता बैनर्जी के जाते ही वो फिर से जिंदा हो गयी है और ताबडतोड़ फैसले ले रही है। सोमवार को यूपीए सरकार ने अचानक ही एक बड़ा फैसला करते हुए अपने कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों को खुश करने की भरपूर कोशिश की है।

यूपीए ने केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता 7 प्रतिशत बढ़ा दिया है तो वहीं पूर्व सैनिकों एक रैंक एक पेंशन देने का ऐलान किया है। जिसके लिए सरकार ने 2300 करोड़ रूपये के पैके़ज को हरी झंडी दी है। डीए बढ़ने से सेंट्रल कर्मचारियों सैलरी 72 प्रतिशत हो जायेगी। यह फैसला 1 जूलाई 2012 से लागू होगा। सरकार ने इससे पहले भी कर्मचारियों का डीए 7 प्रतिशत बढ़ाया था।

ममता के जाते ही मैराथन फैसले

पीएम मनमोहन सिंह यह फैसला कैबिनेट की एक बड़ी और लंबी मीटिंग के बाद सुनाया है। यही नहीं मनमोहन सिंह ने महंगाई को नकेल कसने के लिए दाल-खाद्य की भंडारण सीमा को भी एक साल तक के लिये बढ़ाया है।

इन सबके अलावा सरकार ने बाल विकास योजना के पुनर्घटन को भी हरी झंडी दे दी है तो वहीं विजली वितरण कंपनियों के लिए भी राहत का काम किया है उसने बिजली वितरण कंपनियों पर करीब दो लाख करोड़ रुपये के कर्ज के पुनर्गठन के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। इसलिए आने वाले दिनों में बिजली की दरों में चौतरफा इजाफा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+