केजरीवाल की पार्टी का ऐलान 2 अक्टूबर को
नई दिल्ली। अन्ना से अलग होने के बाद पहली बार अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपनी पार्टी के बारे में खुल कर मीडिया को बताया। उन्होंने कहा कि देश की सत्ता ने उन्हें विवश कर दिया कि वो राजनीति में आयें इसलिए वो राजनीतिक पार्टी बना रहे हैं। अब पार्टी का नाम क्या होगा और रूप रेखा क्या होगी इन सारी बातों का ऐलान वो 2 अक्टूबर यानी गांधी जी के जन्मदिन के दिन कर सकते हैं।
मालूम हो कि केजरीवाल ने साल 2013 में दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ने का फैसला किया है और इशारा किया है कि वह दिल्ली की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगे।
हालांकि केजरीवाल ने कहा कि सरकार आज लोकपाल विधेयक, ग्राम स्वराज विधेयक , राइट टू रिजेक्ट और राइट टू रिकाल विधेयक पारित कर दें तो वो राजनीति से दूर चले जाएंगे।
यह फैसला खुशी का नहीं है बल्कि मजबूरी का है। अरविंद ने एक बार फिर से दोहराया कि अन्ना हजारे उनके लिए पिता तुल्य हैं, वो कल भी हमारे लिए आदर्श थे और आज भी हमारे लिए आदर्श हैं। उनके लिए मेर दिल में जो आदर-सम्मान कल था वो ही आज भी है इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि वो आज नहीं कल हमारे साथ फिर से आयेंगे।













Click it and Unblock the Notifications