नायक फिल्म के अनिल कपूर हैं केजरीवाल

Arvind Kejriwal is Anil Kapoor from Nayak Film said Students
नई दिल्ली। आज अन्ना का अर्जुन केजरीवाल उनके साथ नहीं तो क्या, कल को अन्ना को ही उस पर नाज होगा, अन्ना के आदर्श पढ़ने और मानने के लिए तो बहुत अच्छे हैं लेकिन उन पर आज के जमाने में चला नहीं जा सकता है क्योंकि कीचड़ को साफ करने के लिए कीचड़ में उतरना ही पड़ता है। अरविंद केजरीवाल तो नायक फिल्म के अनिल कपूर है, देख लीजियेगा मिनिस्टर बनते ही वो सारे भ्रष्टाचारियों की छुट्टी कर देंगे। शुरूआत होगी दिल्ली की शीला दीक्षित से। उनका हाल भी फिल्म के अमरीशपुरी जैसा ही होगा। भ्रष्टाचार की मल्लिका बनीं शीला दीक्षित सोचती हैं कि वो जो चाहे कर सकती है तो उनकी इस सोच पर पानी फेरेंगे हमारे हीरो अरविंद केजरीवाल।

यह कहना हैं उन युवाओं का, जो केजरीवाल की लड़ाई में उनका साथ दे रहे हैं और हाल ही में उनके आंदोलन से जुड़े हैं। आईआईएम बैंगलोर के छात्र रवि कुमार बाजपेई, शालिनी चतुर्वेदी, दीपक कुमार, नीतिन अवस्थी और आलोक सक्सेना से जब वनइंडिया ने बात की तो उनका कहना यही था। आईआईएम के यह सभी छात्र अपनी पढ़ाई छोड़कर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने के लिए पहुंचे थे। इन छात्रों का मानना है कि अन्ना हजारे अच्छे तो बहुत हैं लेकिन उनकी अच्छाई बुराई को मारने में नाकाम रही है। चाणक्य की कूटनीति भी यही कहती है कि शतरंज की बाजी वो ही जीत सकता है जिसे शह और मात का खेल आता है इसलिए युवा शक्ति केजरीवाल के साथ है, वो एक सेलेक्टड पर्सन है जिसे हम लोग इलेक्टड बनायेंगे।

अंदाजा लग गया होगा आपको कि युवाओं की सोच अरविंद केजरीवाल के बारे में क्या है? शायद इसी शक्ति के खातिर अरविंद केजरीवाल ने अन्ना के बिना ही लड़ाई की मशाल अपने हाथों में ले रखी है। आपको बता दें कि साल 2001 में आयी फिल्म नायक में अनिल कपूर ने एक ऐसा किरदार निभाया था जिसे एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनाया जाता है और वो पत्रकार से राजनेता बन जाता है औऱ एक दिन के कार्यकाल में ही वो सीएम समेत कई हजार भ्रष्टाचारियों की पोल खोल देता है।

मालूम हो कि केजरीवाल ने साल 2013 में दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ने का फैसला किया है और इशारा किया है कि वह दिल्ली की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगे। दिल्ली में बिजली महंगी होने के खिलाफ केजरीवाल ने रविवार को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जिसमें करीब 500 लोगों ने भाग लिया, जिसमें युवाओं की संख्या बहुत ज्यादा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+