विश्‍व की 10 सर्वश्रेष्‍ठ अर्थव्‍यवस्‍थाएं

बैंगलोर। प्रतिस्‍पर्धा के इस दौर में वही देश अपनी धाक जमा सकता है जिसकी अर्थव्‍यवस्‍था सबसे मजबूत है। इसका मानक सकल घरेलू उत्‍पाद और प्रति व्‍यक्ति आय अधिक होती है। इसके अलावा उस देश के लोगों का रहन-सहन अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मानकों के अनुरूप होना चाहिए। इस श्रेणी में अगर अमेरिका और चीन जैसे बड़े देश आते हैं तो जापान जैसे क्षेत्रफल में छोटे देश भी आते है। अर्थव्‍यवस्‍था की बेहतरी के लिए आवश्‍यक है कि देश में शिक्षा व्‍यवस्‍था अच्‍छी हो, रोजगार के अवसर हों, और सबसे ज्‍यादा जरूरी देश के प्रतिभाशाली युवाओं की योग्‍यता के अनुसार अवसर उपलब्‍ध हो। यहां विश्‍व की दस सबसे मजबूत और तेज विकसित होने वाली अर्थव्‍यस्‍थाएं हैं।

संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका

संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका

अमेरिका विश्‍व में सर्वाधिक सकल घरेलू उत्‍पादन करने वाला देश है। इस देश्‍ा का दुनिया के विकसित देशों में अग्रणी स्‍थान है, जिसके कारण यह पूरी दुनिया के लिए एक व्‍यापारिक केंद्र है‍।

चीन

चीन

विश्‍व में सबसे तेजी से विकसित होने वाली अर्थव्‍यवस्‍थाओं में चीन का पहला स्‍थान है। पिछले 20 वर्षों में चीन ने अप्रत्‍याशित आर्थिक प्रगति की है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार आने वाले वक्‍त में यह देश अमेरिका को भी पीछे छोड़ देगा।

जापान

जापान

जापान परमाणु त्रासदी झेलने वाला दुनिया का एक मात्र देश है। यह पश्चिम एशिया का एक द्वीपीय देश है। प्रतिवर्ष 200 से 250 भूकम्‍पों का सामना करने के बावजूद अपनी इच्‍छाशक्ति एवं मानवशक्ति के उचित इस्‍तेमाल से यह विश्‍व की सबसे विकसित अर्थव्‍यवस्‍थाओं में से एक है।

भारत

भारत

दुनिया की सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या के मामले में दूसरे स्‍थान पर भारत की अर्थव्‍यवस्‍था दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होने वाली अर्थव्‍यवस्‍थाओं में से एक है। 1991 में उदारीकरण की शुरूआत के बाद भारत ने अर्थव्‍यवस्‍था के विकास में विकसित देशों को चुनौती दी है।

जर्मनी

जर्मनी

जर्मनी विश्‍व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है। जर्मनी में 16 राज्‍य हैं। यह देश तीन लाख, सत्‍तावन हजार इक्‍कीस वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। यह देश दुनिया के सबसे कम भ्रष्‍टाचार वाले देशों में से है। बर्लिन इसकी राजधानी है।

रूस

रूस

रूस में प्राकृतिक गैस और तेल के भण्‍डार होने के कारण यह देश एक विकसित अर्थव्‍यवस्‍था वाला देश माना जाता है। यहां के लोगों की परचेजिंग पावर विश्‍व में छठवें स्‍थान पर है। रूस का सकल घरेलू उत्‍पाद दुनिया के अग्रणी देशों में है।

ब्राजील

ब्राजील

ब्राजील जनसंख्‍या और क्षेत्रफल में दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश है। यह लैटिन अमेरिकी देशों की सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है। ब्राजील मि‍श्रित अर्थव्‍यवस्‍था वाला देश है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार आने वाले दस वर्षों में यह देश दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्‍यवस्‍थाओं में से एक होगा।

यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और फ्रांस के बाद यूरोप की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है। हालांकि पिछले कुछ समय से यह देश अ‍ार्थिक समस्‍याओं का सामना कर रहा है, इसके बावजूद इसकी आर्थिक क्षमता को कम नहीं समझा जा सकता है।

फ्रांस

फ्रांस

फ्रांस की अर्थव्‍यवस्‍था यूरोपीय देशों की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है। सकल घरेलू उत्‍पाद के आधार पर यह विश्‍व की पांचवी और यूरोप की दूसरी अर्थव्‍यवस्‍था है। विश्‍व व्‍यापार संगठन के अनुसार सन 2009 में फ्रांस दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा निर्यातक देश था।

इटली

इटली

इटली में मुक्‍त बाजार अर्थव्‍यवस्‍था है। विश्‍व व्‍यापार संगठन के अनुसार यह देश 2010 में विश्‍व की आठवीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था था। यह जी-8 समूह देशों का संस्‍थापक सदस्‍य है। द्वितीय विश्‍वयुद्ध के बाद इटली तेजी से एक कृषि आधारित अर्थव्‍यवस्‍था से औद्योगिक अर्थव्‍यवस्‍था बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+