भरी सभा में शर्ट उतार कर मनमोहन पर चिल्लाया युवक

राजधानी के विज्ञान भवन में चल रहे आर्थिक विकास के इस सम्मेलन में यह घटना हुई। सुरक्षा कर्मियों ने उस व्यक्ति को तुरंत पकड़ कर हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस घटना को देख कुछ देर तक सुरक्षाकर्मी भी भौचक्के नज़र आये।
वीवीआईपी कार्यक्रम में ऐसी घटना सीधे तौर पर पीएम की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह उठाता है। एसपीजी ने फिलहाल उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक इस सक्श का नाम संतोष कुमार सुमन है। ये बिहार के रहने वाला है और पेशे से वकील है। सुमन दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में प्रेक्टिस करता है।
सवाल सुरक्षा के
विज्ञान भवन का यह हॉल वह स्थान है, जहां वो पत्रकार तक नहीं जा सकते हैं, जो सीधे पीएम को कवर करते हैं। अब सवाल यह उठता है कि यह व्यक्ति कौन है। अगर यह व्यक्ति किसी पार्टी का बंदा है, आम आदमी है, जो दंद-फंद कर अंदर घुस आया है, तो यह सुरक्षा की बड़ी चूक है, क्योंकि इस हॉल में बिना पास किसी को अंदर आने की अनुमति नहीं होती।
यह व्यक्ति पेशे से वकील है, यानी उन्हीं बुद्धिजीवियों में से एक है जो देश के बारे में सोच-सोच कर परेशान होते हैं। यह महज एक भड़ास है जो आज हर आदमी के अंदर भरी हुई है। आगे पढ़ें- ओबामा की तरह राष्ट्र को हर हफ्ते संबोधित क्यों नहीं करते मनमोहन?












Click it and Unblock the Notifications