हर हफ्ते देश को संबोधित क्यों नहीं करते प्रधानमंत्री?

इस पर यदि सरकार यह कहे कि पीएम साहब के पास टाईम नहीं है, तो गलत होगा, क्योंकि अगर एक विकसित देश अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के पास हर हफ्ते देश के लिये समय है, तो मनमोहन सिंह के पास क्यों नहीं। हम आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति हर सप्ताह रेडियो पर सीधे व्हाइट हाउस से जनता को संबोधित करते हैं। यह चलन आज से नहीं बल्कि वर्षों से चला आ रहा है।
वहीं बात अगर मनमोहन सिंह की करें, तो पिछली बार उन्होंने 26/11 हमले के वक्त जनता को संबोधित किया था। हम यहां 15 अगस्त को होने वाले राष्ट्र के नाम संदेश को शामिल नहीं कर रहे हैं।
इस बारे में वनइंडिया ने राष्ट्रीय अधिकार संगठन के अध्यक्ष डा. आलोक चांटिया से बात की, तो उन्होंने कहा कि अगर सरकार यह कहे कि रेडियो अब कोई सुनता नहीं, तो हम आपको बता दें, कि तमाम एफएम चैनल इस समय घर-घर में सुने जा रहे हैं। इंटरनेट रेडियो, पॉडकास्ट, इंटरनेट पर वीडियो, आदि की सुविधा का इस्तेमाल लोग आसानी से कर सकते हैं। यहां तक ये वीडियो सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर खुलेंगे और लोग खुद को सरकार से जुड़ा महसूस करेंगे।
इतिहास की बात करें तो अमेरिका में यह चलन शुरू किया था फ्रेंकलिन डी रूसवेल्ट ने। तब वो न्यूयॉर्क के गवर्नर थे। बाद में वो राष्ट्रपति बने। राष्ट्रपति के तौर पर साप्ताहिक संबोधन की शुरुआत भी उन्होंने ही की। उनके बाद कुछ समय के लिये यह बंद हो गया, जिसे रोनाल्ड रीगन ने 1982 में फिर शुरू किया। इसे आगे बढ़ाते हुए जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने ऑडियो पॉडकास्ट शुरू किया और अब इसका इस्तेमाल बराक ओबामा बाखूबी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications