एन्‍टी इस्‍लाम फिल्‍म के खिलाफ इस्‍लामी देशों में प्रदर्शन जारी

riots
पेशावर। पाकिस्‍तान के पेशावर शहर में आज इस्‍लाम पर आधारित विवादास्‍पद फिल्‍म के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग कर दी जिसमें एक व्‍यक्ति की मौत हो गयी। गौरतलब है कि एक अमेरिकी क्रिश्‍चियन निर्माता द्वारा बनायी गयी फिल्‍म का विश्‍व के कई मुस्लिम देशों में विरोध हो रहा है।

आज शु्क्रवार को पेशावर के सामने प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के झंडे जलाये और अमेरिकी राष्‍ट्रपति ओबामा के पुतले जलाये। विरोध प्रदर्शन पाकिस्‍तान के अलग-अलग शहरों में जारी हैं।

सुरक्षाकर्मियों की कार्यवाही में पाकिस्‍तान टेलीविजन स्‍टेशन के एक वाहन चालक मोहम्‍मद आमिर की मौत हो गयी। पाकिस्‍तान के अन्‍य शहरों इस्‍लामाबाद, लाहौर और कराची में भी पुलिस और हजारों प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। अमेरिका में निर्मित फिल्‍म 'इनोसेंस आफ इस्‍लाम' में मोहम्‍मद साहब को विवादास्‍पद दिखाये जाने के मामले को लेकर दुनिया के कई मुस्लिम देशों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जिसमें अब तक 31 लोग मारे जा चुके हैं। लीबिया में अमेरिकी दूतावास पर किये गये हमले में एक अमेरिकी राजनयिक की भी मौत हो चुकी है।

इसके अलावा ईराक में लगभग 3000 प्रदर्शनकारियों ने फिल्‍म और पत्रिका में छपे मोहम्‍मद साहब के उपहास उड़ाने वाले चित्र की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने इजराइल और अमेरिका के झंडे जलाये और इन देशों के खिलाफ लिखे हुए पोस्‍टर दिखाये। वहीं श्रीलंका में लगभग 2000 मुस्लिम प्रदर्शनकारियों ने राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के पुतले जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

पाकिस्‍तान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लगातार रैली की जा रही हैं और वहां पुलिस कार्यवाही में अब तक 3 लोग मारे जा चुके हैं। इराक में प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अमेरिका, फ्रांस और विकसित देशों द्वारा समय-समय पर हमारे धर्म का मजाक बनाया जाता है हम इस बात को अब बिल्‍कुल नहीं बर्दाश्‍त करेंगे।

वहीं श्रीलंका, लीबिया, टयू‍नीशिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन लगातार हो रहे हैं। इस्‍लामाबाद में स्थिति के नियंत्रण के लिए सेना को बुलाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+