प्रधानमंत्री ने देश को धोखे में रखा: राजनाथ सिंह

श्री सिंह ने कहा सर्वदलीय बैठक मे एफडीआई के मुद्दे पर विभिन्न राय होने के कारण उस समय प्रधानमंत्री ने देश के नेताओं को भरोसा दिलाया था कि सर्वानुमति बनने पर ही एफडीआई को लागू करेंगे। श्री सिंह ने प्रधानमंत्री व कांग्रेस पार्टी को ललकारते हुए कहा कि भारत एक देश है उपनिवेश नही। उन्होंने कहा कि अंग्रेज भारत को उपनिवेश मानते थे। इसीलिए उन्होंने देश को मनमाफिक तरीके से लूटा। आज कांग्रेस पार्टी देश को लूटने पर उसी तरह उतारू हो गई है। प्रधानमंत्री, कांगे्रस व उनके मंत्रियों पर बड़े-बड़े घोटालो के गम्भीर आरोप लगे है। केन्द्र की यह सरकार आम जनता का विश्वास खो चुकी है।
श्री सिंह ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया की जब तक भारत में भाजपा का अस्तित्व रहेंगा हम एफडीआई को लागू नही होने देंगे। बढ़ी हुई मंहगाई को नियंत्रण में लायेंगे। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की किमते कम करेंगे। श्री सिंह ने सपा-बसपा के बारे मे कहा कि यह पार्टियां भी आम जन और देशहित में तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बेनर्जी की तरह केन्द्र सरकार से समर्थन वापस ले। श्री सिंह ने कहा कि एफ0डी0आई0 पर सपा बसपा विरोध मे है यह कैसा दिखावा कर रही है। केन्द्र सरकार को समर्थन भी जारी रखे है और प्रदेश में विरोध भी।












Click it and Unblock the Notifications