ब्लैकमेलिंग में उतरे करूणानिधि, भारत बंद का किया समर्थन

डीएमके ने एनडीए के साथ मिलकर यूपीए पर हल्ला बोल दिया है और वो आज के बंद में शामिल हो गयी है। ममता बैनर्जी के रूठने से परेशान मनमोहन सरकार के लिए डीएमके का यह कदम काफी मुश्किल खड़ा कर सकता है। क्योंकि डीएमके अपने इस कदम से ब्लैकमेलिंग पर उतर आयी है।
देश के सबसे बड़े घोटाले 2जी के कारण हाशिये पर आयी डीएमके इस मौके को हर हाल में भूनाना चाहती है वो सरकार को अपना साथ देने के बदले अपना पुराना रूतबा वापस चाहती है।डीएमके सुप्रीमो करूणानिधि की मंशा है कि यूपीए उनके मंत्रियों को वापस उनकी जगह दें अन्यथा वो ममता की तरह यूपीए का साथ छोड़ सकते है।
देखते हैं करणानिधि का यह कदम उनके मंत्रियों को कैबिनेट की हॉट सीट दिलवा पाता है या नहीं। गौरतलब है कि 2 जी घोटाले में ए राजा का नाम आने पर केन्द्र सरकार ने यूपीए के पांचों कैबिनेट मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications