पाक ने किया बाबर मिसाइल का सफल परीक्षण
इस्लामाबाद।
भारत को ध्यान में रखकर परमाणु क्षमता बढ़ाने के इरादे से पाकिस्तान ने सोमवार को बाबर मिसाइल का सफल परीक्षण किया। बाबर बहुत आसानी से भारत के भीतरी हिस्सों को भेदने में सक्षम है। पाकिस्तान थलसेना ने इसके बारे में बताया कि इसका प्रक्षेपण संगठित था और सफल परीक्षण होने की वजह से देश की ताकत में बढ़ोतरी हुई है। 700 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली यह मिसाइल परमाणु अस्त्र ले जाने और रडार को चकमा देने में सक्षम है। id="toptextpromo">इस
मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद इसको पाक के लिए बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। इसको मल्टी ट्यूब मिसाइल लांच व्हीकल से छोड़ा गया। यह मिसाइल जमीन और समुद्र में अचूक निशाना लगाने में सक्षम है। यह भारत के भीतरी हिस्सों में भी निशाना लगाने में सक्षम है। सेना ने बताया कि यह मिसाइल रडार से ओझल होकर परमाणु अस्त्र और पारंपरिक आयुध ले जा सकती है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पाकिस्तान
के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष खालिद शमीन वायने ने भी इस परीक्षण की पुष्टि की। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी ने इसके सफल परीक्षण के बाद वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी। बाबर या हत्फ-7 को पाकिस्तान में ही विकसित की गई मल्टी-टयूब क्रूज मिसाइल बताया गया है।











Click it and Unblock the Notifications