राहुल तो इटली से भी चुनाव लड़ सकते हैं: मोदी

राजकोट। विकास पुरूष के नाम से मशहूर गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी इस समय अपने रथयात्रा पर हैं। आज उनका रथ राजकोट पहुंचा था। अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश को बुरी तरह से निगलती जा रही है।

कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पर निशाना साधने हुए विकास पुरूष ने कहा कि राहुल तो देशस्तरीय नहीं इंटरनेशनल कोटी के नेता हैं। वो तो देश ही नहीं बल्कि इटली से भी चुनाव लड़ सकते हैं। मैं तो देश का छोटा सा नेता हुं, मेरी और राहुल की तुलना नहीं की जा सकती है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेसी मुझे क्षेत्रीय नेता कहते हैं और राहुल को राष्ट्रीय नेता। तो मैं यही कहना चाहता हूं कि मैं गुजरात का नेता बनकर खुश हूं। गौरतलब है कि साल 2014 का चुनाव राहुल बनाम मोदी होने वाला है। राहुल की शाख खराब ना हो इसलिए राहुल गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए भी नहीं जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+