'अरे वाह..पीएम साहब सिंघम हो गये'
मोदी ने कहा कि पिछले आठ साल के अपने शासन काल में पीएम साहब ने केवल दो बार आवाज निकाली है और चैनलों ने उन्हें सिंघम बना दिया। सही बात है वो विदेशियों के सिंघम जो ठहरे।
पहली बार पीएम साहब ने तब बोला था जब परमाणु संधि पर हस्ताक्षर करना था और दूसरी बार अब बोले हैं जब देश को पूरी तरह से विदेशियों के हाथ में बेचने जा रहे हैं। देश की विडंबना है कि देश ऐसे हाथों में है जो उसे फिर गुलाम बनाना चाहता है।
मनमोहन सिंह की बात का मजाक बनाते हुए मोदी ने कहा कि पीएम साहब ने कहा कि वो मरते दम तक देश को आर्थिक हालात को सुधारने का प्रयास करते रहेंगे, मेरे हिसाब से उनको कहना चाहिए कि हम मरते-मरते तक लड़ेंगे,क्योंकि उनकी हड्डियों में इतनी ताकत नहीं है कि वो देश के हालात जो उनकी वजह से बिगड़े हैं सुधार सके।
गौरतलब है कि विदेशी निवेश पर कैबिनेट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला करते हुए रीटेल में एफडीआई को मंजूरी दे दी । यह मंजूरी 51 प्रतिशत की है। सरकार ने 5 सार्वजनिक कंपनियों हिंदुस्तान कॉपर, नाल्को, ऑयल इंडिया लिमिटेड के विनिवेश को हरी झंडी दे दी है।













Click it and Unblock the Notifications