'FDI का मनमोहनी ऐलान बनायेगा गुलाम'
मुरादाबाद में मसालों के विक्रेता विनोद केसरवानी से जब हमारी टीम ने बात की तो उनकी आंखो में आंसू आ गये। 65 साल के विनोद केसरवानी ने कहा कि इस बात से भारत फिर से गुलाम हो जायेगा। हमारे भाईयों को रोटी तक नहीं मिलेगी। अपनी ही धरती पर हमें खाने के लिए मोहताज होना पड़ेगा। सरकार हमारे बारे में क्यों नहीं सोच रही है? उसे हमारी पीड़ा दिखायी नहीं पड़ रही है।
तो वहीं टीम अन्ना के अहम सदस्य और प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने भी एफडीआई का विरोध किया है। अपने फेसबुक पर कुमार विश्वास ने लिखा है कि नौ साल में पहली बार एक शानदार काम हमारे मुखिया "श्री महामौन सिंह जी" ने पिछले हफ्ते किया,जब उन्होंने फिल्म बर्फी में अभिनेता रनबीर कपूर के लिए डबिंग की !
खेत,किसान,मुल्क,मनोबल सब लुटवाने के बाद आज नया "मनमोहिनी" ऐलान आया है ऍफ़.डी.आई. ! यानी कि देश के लगभग सारे खुदरा-व्यापार और लघु-उद्योग समाप्त कर देने का अमरीकी पैतरा ! सरदार जी का तर्क है कि इस से "मुल्क में नौकरी बढेंगी "! अरे भाई तुम बनो न वफादार नौकर हम किसानो के बेटों को क्यूँ अपने ही उत्पादन का "नौकर" बनाना चाहते हो इन गोरों से मिल कर।'
एफडीआई के मुद्दे पर भाजपा, सपा और ममता तीनों एक हो गये हैं वहीं भारत व्यापार संगठन ने एफडीआई के विरोध में 18 सितंबर को पूरे देश में भारत बंद का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में आज ट्रक व्यपारियों ने चक्का जाम किया है तो वहीं बैंगलोर, मुंबई और चेन्नई में व्यापारियों ने विरोध रैली निकालने का फैसला किया है।













Click it and Unblock the Notifications