'एफडीआई दो जून की रोटी भी छीन लेगी'

नई दिल्ली। एफडीआई के मु्द्दे पर विपक्ष और सहयोगी दलों के वार को सह रही यूपीए पर योग गुरू बाबा रामदेव भी जमकर बरसे। विदेशी निवेश का विरोध करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि सब काली कमाई का धंधा है। देश फिर से गुलाम बनने जा रहा है।

एफडीआई के ही कारण थाईलैंड में लोगों की जीविका खत्म हो गयी है। अब भारत की बारी है। सरकार 121 करोड़ की आबादी से क्रूर मजाक कर रही है। एफडीआई तो गरीब आदमी से दो जून की रोटी भी छीन लेगी।

बाबा रामदेव ने सपा और ममता बैनर्जी से तत्काल इस विषय पर समर्थन वापस लेने की अपील की है और कहा है सारी पार्टियों को मिलकर सरकार के इस तानाशाही फैसले का विरोध करना चाहिए। बाबा खुद इस एफडीआई और महंगाई के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन करेंगे।

बाबा ने कहा कि सोनिया-मनमोहन की गलत नीतियों के कारण ही आज देश की हालत बद से बदतर होती जा रही है। जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

गौरतलब है कि विदेशी निवेश पर कैबिनेट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला करते हुए रीटेल में एफडीआई को मंजूरी दे दी । यह मंजूरी 51 प्रतिशत की है। सरकार ने 5 सार्वजनिक कंपनियों हिंदुस्तान कॉपर, नाल्को, ऑयल इंडिया लिमिटेड के विनिवेश को हरी झंडी दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+