'मैकडॉनल्‍ड में बीवी के बगल में ना बैठें, माहौल खराब होता है'

McDonald
इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में दंपत्ति मैकडॉनल्‍ड रेस्‍तरां में गया था। दोनों ने कुछ ऑर्डर किया और फिर एक पास आकर बैठ गये। उन्‍हें एक साथ बैठने को यह कह कर मना कर दिया गया कि ऐसा करने से रेस्तरां के इस्लामी पारिवारिक माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पडे़गा। घटना की पुष्टि करते हुए एक्‍सपोर्टर नोमान अंसारी ने कहा कि उनके साथ यह घटना कराची के मैकडॉनल्‍ड में हुई। उन्‍होंने बताया कि वो अपनी पत्‍नी के साथ एक दोस्‍त के बर्थडे पार्टी में गये थे। रास्‍ते में मैकडॉनल्‍ड देखकर रुक गये। उन्‍होंने बताया कि वो वहां अपनी पत्नी की बगल वाली कुर्सी पर बैठे और हाथ पत्नी की कुर्सी की बैक पर रख दिया।

इतने में मैकडॉनल्‍ड का एक कर्मचारी उनके पास आया और बोला कि आज पत्नी के बगल से हटकर सामने आकर बैठ जार्इए। अंसारी के पूछने पर कि वह अपनी पत्नी के साथ क्यों नहीं बैठ सकते, कर्मचारी ने कहा, महाशय यह पारिवारिक रेस्तरां है। दंपती का साथ बैठना मैकडोनल्ड पाकिस्तान की नीतियों के खिलाफ है, क्योंकि यह रेस्तरां के पारिवारिक माहौल के खिलाफ है। अंसारी के यह कहने पर कि वह शादीशुदा हैं कर्मचारी ने कहा, मुझे माफ कीजिए जनाब, लेकिन आप साथ में नहीं बैठ सकते।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की वेबसाइट पर पोस्ट ब्लॉग में अंसारी ने कहा है कि उन्होंने इस मामले को अन्य दो मैनेजरों के सामने उठाने का फैसला किया। लेकिन उन दोनों ने भी कहा, यह मैनेजमेंट के हाई लेवल का फैसला है क्योंकि कपल्स (फिर चाहे वह शादीशुदा हों) के साथ बैठने से मैकडोनल्ड के इस्लामी पारिवारिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+