पाकिस्तान में दो फैक्ट्रियों में लगी आग, 200 की मौत

बुधवार को टीवी चैलनों द्वारा बताया गया कि मंगलवार दोपहर जूते की एक फैक्ट्री में भयानक आग लग गई, जिसमें लगभग 25 लोग झुलसकर मर गए। इस घटना के कुछ ही घंटों बाद कराची में एक कपड़े की फैक्ट्री में आग लगी। आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लगभग 175 लोगों की मौत हो गई। मृतको की संख्या बढ़ने की आशंका है। शवों को निकालने का काम जारी है।
दोनों फैक्ट्रियों में लगभग 2000 लोग काम करते हैं। मरने वालों में फैक्ट्री का मालिक उनका बेटा और कार्यरत कई अधिकारी शामिल हैं। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। प्राथमिक जांच के द्वारा आग लगने का कारण जेनरेटर का खराब होना बताया जा रहा है। कुछ लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई, तो कुछ की जिंदा जलने के कारण।
इस घटना में भारी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उपचार शुरू कर दिया गया है। एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि लाहौर फैक्ट्री में आग तब लगी जब लाइट चली गई थी, और जेनरेटर स्टार्ट करने की कोशीश की जा रही थी। उस दौरान वहां रखे रसायनों में आग पकड़ ली, और धीरे-धीरे पूरी फैक्ट्री में फैल गई।












Click it and Unblock the Notifications