सबसे तेजी से विकसित हो रहे टॉप-10 प्रदेश

Top 10 fastest growing states in India
देश के सभी राज्‍य अपनी-अपनी गति से विकसित हो रहे हैं, कौन स राज्‍य कितनी तेजी से विकास कर रहा है, यह देखने वाली बात है। क्‍या आप नहीं चाहेंगे कि आपका प्रदेश देश के टॉप 10 राज्‍यों में से एक हो, जरूर चाहेंगे, लेकिन एक राज्‍य को विकसित करने के लिये सिर्फ औद्योगिकीकरण ही जरूरी नहीं है, उसका विकास कई पहलुओं के मद्देनजर होता है। हम आपको बताने जा रहे हैं शीर्ष 10 राज्‍यों के बारे में। हमने यहां राज्‍यों की चक्रवृद्धि वार्षिक विकास दर (सीएजीआर ) को आधार बनाया है।

1. सिक्किम

नॉर्थ ईस्‍ट का यह प्रदेश भले ही बहुत छोटा है, लेकिन यहां की विकास दर अन्‍य राज्‍यों के मुकाबले कहीं अधिक है। यहां की वार्षिक विकास दर 20.53 है। पिछले पांच वर्षों में यहां पर्यटन उद्योग अन्‍य राज्‍यों में तेजी से बढ़ा है। खास बात यह है कि आने वाले छह-सात वर्षों में यहां की विकास दर और तेजी से बढ़ेगी, क्‍योंकि कुल जनसंख्‍या की 38 फीसदी लोग 20 वर्ष की आयु को छुएंगे, यानी एक नई मैन-पावर तैयार होगी, राज्‍य को नई दिशा देने के लिये।

2. उत्‍तराखंड

कांग्रेस शासित उत्‍तराखंड इस समय नंबर-2 पर है। यहां पिछले पांच साल में 13.60 फीसदी की दर से विकास हो रहा है। इस राज्‍य की अर्थव्‍यवस्‍था भी तेजी से बढ़ रही है। इस राज्‍य की जीडीपी भी 9.31 है, जो गुजरात और बिहार के बाद तीसरे नंबर पर है।

3. दिल्‍ली

पिछले पांच वर्षों में दिल्‍ली में 11.46 फीसदी की दर से विकास हुआ है। इस लिहाज से यह तीसरे स्‍थान पर आता है। दिल्‍ली की अर्थव्‍यवस्‍था में भी तेजी से वृद्धि हुई है। राजधानी होने की वजह से दिल्‍ली की अर्थव्‍यवस्‍था काफी मजबूत भी है।

4. बिहार

वैसे तो लोग बिहार को अच्‍छा नहीं कहते, इसकी चक्रवृद्धि वार्षिक विकास दर 11 फीसदी है। यहां पर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं और शिक्षा पर ज्‍यादा जोर दिया गया, जिसका असर यह दिखा कि राज्‍य में अपराध कम हो गया। 2011-12 में बिहार सबसे तेज विकसित होने वाला राज्‍य था। कई अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर की कंपनियां भी अब बिहार में पैर जमाने के लिये जमीन तलाश रही हैं।

5. अंडमान-निकोबार

केंद्र-शासित अंडमान निकोबार में सीएजीआर इस बार 10.35 फसदी रही। यहां पर कृषि के अलावा औद्योगिक विकास ने अर्थव्‍यवस्‍था में बड़ा योगदान दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+