सबसे तेजी से आगे बढ़ रहे भारत के 10 राज्य

देश की सबसे तेज विकसित होने वाली अर्थव्यवस्था मिज़ोरम की सीएजीआर 9.70 फीसदी है। यहां की अनुमानित जीडीपी 5.3 फीसदी थी, लेकिन यह 5.7 की दर से विकसित हो रहा है। यहां पर कृषि के क्षेत्र में तेजी से वृद्धि हुई है। यहां पर खनन का काम भी होता है।
7. अरुणाचल प्रदेश
जिस राज्य पर पड़ोसी देश चीन अपना दावा ठोकता रहता है, वह देश के शीर्ष 10 राज्यों में से एक है, जो तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे यह भी पता चलता है कि भारत अपने इस अभिन्न अंग को कितनी ज्यादा तरजीह देता है। इस राज्य की सीएजीआर 9.36 रही। यहां की आर्थिक वृद्धि भी 22.43 की दर से हुई। अरुणाचल प्रदेश में हाईड्रो-इलेक्ट्रिक पावर प्रोडक्शन और कृषि इस राज्य की रीढ़ की हड्डी हैं।
8. गुजरात
देश के अधिकांश लोग सोचते हैं कि गुजरात सबसे तेजी से विकसित हो रहा है। जबकि सच यह नहीं है। गुजरात में विकास काफी हुआ है, लेकिन इसकी गति पिछले पांच साल में 9.34 फीसदी रही। यहां बड़े-बड़े औद्योगिक समूहों ने अपनी इकाईयां खोल दी हैं। कृषि में कपास, मूंगफली व गन्ना, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, सीमेंट, पेट्रोल, आदि की वजह से यह राज्य देश की अर्थव्यवस्था में खासा योगदान देता है।
9. मध्य प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्य प्रदेश को पिछले पांच सालों में अच्छी गति प्रदान की है। यही कारण है कि चक्रवृद्धि वार्षिक विकास दर 9.34 तक पहुंच गई है। विकास तो हुआ है, लेकिन इस राज्य में अपराध अभी कम नहीं हुआ है। भोपाल, ग्वालियर और इंदौर से इतर जाकर देखें तो मध्य प्रदेश की हालत अभी भी वैसी ही है, जैसी 10 साल पहले थी।
10. झारखंड
महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को इस सूची में नहीं देखकर आप जरूर चकित होंगे। और तो और झारखंड के नाम ने यहां मौजूदगी दर्ज कराकर आपको चौंका दिया होगा। राज्य में आये दिन राजनीतिक उथल-पुथल के बावजूद यह राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसकी सीएजीआर 9.07 फीसदी आंकी गई है। कारण है जमशेदपुर, बोकारो स्टील सिटी, रांची और धनबाद की वजह से है।












Click it and Unblock the Notifications