पाकिस्तानी नक्शे ने पीओके को बताया भारतीय हिस्सा
लाहौर।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार द्वारा स्कूलों के लिए छपवाई गई एटलस में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। खबर फैसले के बाद नक्शा सभी स्कूलों से वापस लेने की वकायत शुरू कर दी गई है। इस नक्शे को अब तक 15 हजार स्कूलों में भेजा जा चुका है। id="toptextpromo">पंजाब
के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ की सरकार को इस घटना के कारण काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इसपर एक प्रकाशक ने कहा कि यह गलती दिखाती है कि मुख्यमंत्री की टीम में बैठे लोगों का क्या स्तर हैं। प्रकाशक को सही नक्शे के साथ एटलस दुबारा छापने का निर्देश दिया गया हैं। शिक्षा विभाग ने इन नक्शों पर कहा कि नक्शों में हुई गलती की जांच की जाएगी, और जो दोषी पाया जाएगा उसको कड़ी सजा मिलेगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पाकिस्तान
के ये नक्शे जर्मनी से मिली दो करोड़ 50 लाख डॉलर की वित्तीय सहायता से प्रकाशित और वितरित कराए गये थे।











Click it and Unblock the Notifications