12 दिन में गोपाल कांडा ने मिटा दिये सबूत

पुलिस के मुताबिक गीतिका की मौत के बाद कांडा फरार हुए और उसके बाद ही गुड़गांव में स्थित एमडीएलआर के ऑफिस से गीतिका शर्मा, अरुणा चढ्ढा और गोपाल कांडा के कंप्यूटरों से हार्ड डिस्क गायब कर दी गई। यही नहीं कंपनी में रजिस्टर्ड कई लैपटॉप भी गायब हैं। पुलिस को शक है कि हार्ड डिस्क और लैपटॉप में कुछ न कुछ ऐसा था, जो गीतिका की मौत का कारण था।
पुलिस को सूत्रों से पता चला है कि कांडा के पास कुछ ऐसे वीडियो भी हैं, जो उसके और गीतिका के बीच संबंधों को उजागर कर सकते हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि ये वह वीडियो हैं, जो सिरसा और गीतिका में बनाये गये और उनमें गीतिका और गोपाल को बेहद करीब देखा जा सकता है।
45 दिन में किये गये 400 फोन
गीतिका की मौत के बाद पुलिस ने जो मोबाइल फोन बरामद किया उसकी कॉल डीटेल्स बताती हैं कि गीतिका के मोबाइल पर पिछले 45 दिनों में कांडा और अरुणा के नंबरों से करीब 400 कॉल्स रिसीव हुईं। इससे मानसिक उत्पीड़न का मामला भी बनता है। यही नहीं कांडा की शिक्षण संस्था सनडील एजुकेशन सोसाइटी के चेयर मैन के पद पर गीतिका का नाम रजिस्टर पाया गया है। आखिर इसके पीछे क्या कारण है यह भी पुलिस के लिये बड़ा सवाल बना हुआ है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications