Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गोवा में है कांडा की एक और लि‍वइन पार्टनर, 1 बच्‍चा भी

सिरसा। गोपाल कांडा की जिंदगी में सिर्फ गीतिका शर्मा ही नहीं, बल्कि अन्‍य महिलाएं भी थीं। उनमें से एक गोवा में है और वह उसकी लिव-इन पार्टनर है। इस महिला से कांडा का एक बेटा भी है।

हरियाणा पुलिस सूत्र बताते हैं कि गोपाल कांडा की एक और लिवइन पार्टनर है, जिसे उसने अभी तक पत्‍नी का दर्जा नहीं दिया है। उसका नाम अ से शुरू होता है। (नैतिक मूल्‍यों के आधार पर हम महिला का नाम उजागर नहीं कर रहे हैं)। उसका एक बच्‍चा भी है। दोनों गोवा में रहते हैं। सूत्र बताते हैं कि फरारी के दौरान कांडा ने अपने एक दोस्‍त का हेलीकॉप्‍टर लिया और गोवा गया। वहां उसने कुछ दिन बिताये।

कांडा से लिपट कर रो रोयी थी गीतिका

मॉडल नूपुर मेहता ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कांडा और गीतिका के रिश्‍तों का खुलासा किया है। नूपुर के मुताबिक पहले उसे लगता था कि गीतिका के सिर्फ प्रोफेशनल रिलेशन हैं, लेकिन एक दिन जब वो होटल में, जहां कांडा आये हुए थे, वहां बाथरूम से निकली तो देखा कि गीतिका कांडा से लिपट कर रो रही थी। तब नूपुर ने पूछा, क्‍या हुआ? तो कांडा ने जवाब दिया बच्‍ची है, मां की बहुत याद आ रही है। नूपुर ने कहा कि कोई भी जवान लड़की इस तरह से मां के लिये नहीं रोती। नूपुर ने जिस तरह लिपटे हुए देखा, उसका शक यकीन में बदल गया कि दोनों के बीच जरूर संबंध हैं।

जेल में भी चेहरे पर शिकन नहीं

अपने गुनाहों की कालीन पर पैर रखने वाला कांडा जब दिल्‍ली के अशोक विहार थाने पहुंचा तो उसके चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं थी। यही नहीं पूछताछ के दौरान भी वो उलटे सीधे जवाब दे रहा है। कुल मिलाकर कांडा पुलिस को सच बताने से भाग रहा है। पुलिस को शक है कि कांडा ने पूरी प्‍लानिंग के साथ सरंडर किया और सरंडर करने से पहले सारे सबूत मिटा दिये।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+