हवाई चप्पल से हवाई जहाज, अब हवालात में कांडा

कभी हवाई चप्पल बेचता था कांडा
गोपाल कांडा और उनके भाई गोविंद कांडा की एक समय में हवाई चप्पल की दुकान हुआ करती थी, देखते ही देखते दुकान ने कांडा शू मार्ट का रूप लिया। करीब डेढ़ दशक पहले दुकान बंद हो गई। बंद होने की वजह घाटा नहीं, बल्कि कांडा का नया बिजनस थी। बिजनस था प्रॉपर्टी डीलिंग का, जो उसने एक आईएएस अधिकारी के संपर्क में आने के बाद शुरू किया। कांडा ने गुड़गांव में जमीनें खरीदने-बेचने का काम शुरू किया और देखते ही देखते करोड़पति हो गया।
एयरलाइंस कंपनी ही क्यों?
कांडा जब करोड़पति हो गया तो उसने नया बिजनेस शुरू करने की सोची। तब उसने एयरलाइंस कंपनी खोली। इसके पीछे भी एक राज़ है। एक बार सिरसा के चौराहे पर कांडा अपने दोस्तों के साथ चाय पी रहा था, तभी आसमान से हवाई जहाज गुजरा और उसके दोस्त के मुंह से निकला, "यार गोपाल तू भी एक दिन खुद के हवाई जहाज में उड़ेगा।" शायद उस समय उसके दोस्त के मुंह पर सरस्वती विराजमान थी। बिजनेस में सफलता पाने के बाद कांडा ने अपनी एयरलाइंस कंपनी एमडीएलआर खोली।
कंपनी में महिला कर्मचारियों की भरमार
इसे महिलाओं की तरफ आकर्षण कहें या भूख, कांडा की कंपनी में अधिकांश महत्वपूर्ण पदों पर जवान महिलाएं ही तैनात थीं, आज भी हैं। इन्हीं में से एक थी गीतिका शर्मा। जिसका रिक्रूटमेंट 17 साल की उम्र में किया गया। उस समय गीतिका नाबालिग थी। वहीं से कांडा के अंदर छिपे वेहशी दरिंदे की लार टपकी और देखते ही देखते उसने गीतिका को कंपनी का एमडी बना दिया। सूत्र बताते हैं कि गीतिका और कांडा के बीच काफी करीबी संबंध थे। गीतिका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की मानें तो उसमें उसके कई बार गर्भवती व गर्भपात कराये जाने के सबूत सीधे तौर पर कांडा की हैवानियत की ओर इशारा करते हैं।
गीतिका को इंटरपोल का फर्जी नोटिस
पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले गीतिका अपनी जिंदगी से निराश होकर अलग रहने के लिये दुबई चली गई। वहां से उसे जबर्दस्ती बुलाने के लिये कांडा ने फर्जी नोटिस भिजवाया और कहा कि वहां वो गिरफ्तार हो सकती है। दुबई में गिरफ्तार होने का मतलब सारी जिंदगी जेल और अदालत के चक्कर काटना। इसी नोटिस से डरकर गीतिका भारत वापस आयी और कुछ ही दिन बाद उसने आत्महत्या कर ली। अपने सुसाइड नोट में गीतिका ने कांडा और अरुणा चढ्ढा का नाम लिया। अरुणा एमडीएलआर की एमडी हैं और इस समय जेल में।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications