गोपाल कांडा के वीर्य की जांच करेगी पुलिस
कांडा इस समय पुलिस कस्टडी में हैं और पुलिस उन्हें गुड़गांव स्थित कार्यालयों में ले गई है, जहां गीतिका के उन कंप्यूटरों को पुलिस जब्त करेगी, जिस पर वो काम करती थी।
गीतिका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक आत्महत्या से दो दिन पहले भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये गये थे। रिपोर्ट के मुताबिक उसके साथ कई बार यौन संबंध बनाये गये। गीतिका ने अपने सुसाइड नोट में लिखा अपनी जिंदगी खत्म करने के लिये कांडा और अरुणा चढ्ढा को जिम्मेदार ठहराया था। पढ़ें सुसाइड नोट। अरुणा ने पुलिस को दिये गये बयान में भी बताया है कि गीतिका का गर्भपात कराया गया था।
अरुणा-कांडा को साथ बिठाकर होगी पूछताछ
खबर है कि पुलिस अरुणा चढ्ढा और गोपाल कांडा को साथ बिठा कर पूछताछ करेगी, क्योंकि अलग-अलग पूछताछ करने पर कांडा सीधे जवाब नहीं दे रहा है। पुलिस ने 20 से ज्यादा सवालों की फेहरिस्त तैयार की है, जिनके सही उत्तर मिलने पर कांडा को गुनहगार साबित किया जा सकेगा।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे













Click it and Unblock the Notifications