भाजपा स्‍पॉन्‍सर कर रही है बाबा रामदेव का आंदोलन

Nitin Gadkari
नई दिल्‍ली। बाबा रामदेव के आंदोलन में हर दिन हजारों लोगों की भीड़ में क्‍या सिर्फ बाबा के अनुयायी ही आये हैं, यह बात किसी को हजम नहीं हो रही है। लेकिन अब यह स्‍पष्‍ट हो गया है कि बाबा के आंदोलन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बढ़चढ़कर हिस्‍सा ले रहे हैं। यह बात हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी कह रहे हैं। ताज़ा हाल- बाबा ने समर्थकों के साथ किया संसद की ओर कूच।

सोमवार को गडकरी ने बाबा रामदेव के मंच से कहा कि हमारे कार्यकर्ता पार्टी का झंडा-बैनर बिना साथ लिये बाबा रामदेव के हमेशा साथ हैं। हम इस आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं करना चाहते और न हीं भाजपा किसी राजनीतिक समर्थन की अपेक्षा रखती है। गडकरी ने कहा, "बाबा रामदेव ने आंदोलन से पहले हमसे कहा कि वो भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जंग छेड़ने जा रहे हैं। हमने बिना झि‍झक कहा कि हमारी पार्टी आपके साथ है। हम हर प्रकार का सहयोग करने के लिये तैयार हैं।" हालांकि हम यहां यह नहीं कह रहे हैं कि भाजपा बाबा के आंदोलन को आर्थिक मदद पहुंचा रही है, बल्कि वो मैनपावर सप्‍लाई कर रही है।

बाबा रामदेव के आंदोलन की बड़ी खबरें

गडकरी की इस बात से साफ है कि बाबा का आंदोलन में भाजपा कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रहे हैं। वैसे अगर आप रामलीला मैदान पर एक नजर डालेंगे तो 50 फीसदी से ज्‍यादा लोग भगवा वस्‍त्रों में नजर आयेंगे, जो भाजपा का रंग है।

खैर हम यह नहीं कहना चाहते कि भाजपा बाबा के माध्‍यम से राजनीतिक रोटियां सेंक रही है, क्‍योंक‍ि गडकरी ने मंच से अपना पक्ष स्‍पष्‍ट कर दिया है। उन्‍होंने साफ कह दिया है कि वो बाबा रामदेव से कोई भी राजनीतिक समर्थन नहीं चाहते, लेकिन 2014 का चुनाव और बाबा का इतिहास यह सोचने पर मजबूर कर रहा है, कि अगर लोकसभा चुनाव 2014 तक बाबा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में मिल गये तो यूपीए का दोबारा आना मुश्किल होगा, क्‍योंकि बाबा के समर्थकों की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+