संसद की ओर कूच करने पर बाबा रामदेव पुलिस हिरासत में

इससे पहले पुलिस ने उनके तमाम समर्थकों को भी हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस से मार्च की इजाजत नहीं मिली थी, और धारा 144 भी लागू है। इस बीच बाबा ने अपने समर्थकों से कहा था कि वह इस रैली में शांति बनाएं रखें।
पुलिस बाबा के मार्च के साथ-साथ चल रही थी। रास्ते में ही उनकी गिरफ्तारी की आशंका भी थी और ऐसा हो भी गया। सुबह बाबा ने कहा था कि वह संसद का घेराव नहीं केवल धरना देंगे। ऐसी कोई संभावना नहीं दिख रही कि सरकार बाबा रामदेव से बात करने की पहल करेगी। बाबा के आंदोलन पर कांग्रेस ने कहा कि वह राजनीति कर रहे है, अगर वह नियमों का उल्लंघन करते है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाबा रामदेव के काफिले को पुलिस ने रंजीत सिंह फ्लाईओवर के पास रोक दिया है। पुलिस ने कहा कि वह बाबा को संसद पर धरना देने की अनुमति नहीं देंगे। सूत्रो के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि बाबा से बात करने के लिए सरकार पहल नहीं करेगी। कांग्रेस ने बाबा के इस आंदोलन पर कहा है कि वह राजनीति कर रहे है। उनके या समर्थकों के द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर सजा दी जाएगी।
बाबा गाड़ी की छत पर सवार होकर संसद के लिए निकले थे। बाबा रामदेव के समर्थकों के लिए बवाड स्टेडियम अस्थायी जेल बनाया गया है। रामलीला मैदान में बाबा रामदेव के मंच पर भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और जदयू प्रमुख शरद यादव पहुंचे थे, लेकिन कोई बड़ा नेता उनके मार्च में शामिल नहीं हुआ। बाबा ने अपने आंदोलन के दौरान कहा था कि वह संप्रग सरकार को उखाड़ फेकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications