हिमाचल: बस घाटी में गिरी, 40 की मौत

40 killed as bus falls into gorge in Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में चम्‍बा जिला मुख्‍यालय के पास एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गयी, जिससे लगभग 40 की मौत और 20 अन्‍य घायल हो गये। इस दुर्घटना में लगभग 32 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि अन्‍य आठ ने अस्‍पताल जाते समय रास्‍ते में ही दम तोड़ दिया। यह दुर्घटना जिला मुख्‍यालय से 8 किलोमीटर दूर राजेरा के नजदीक हुई।

हिमाचल के अडिशनल पुलिस डीजी केसी कादयाल ने बताया कि बस डुलेरा से चम्‍बा जा रही थी। रास्‍ते में राजेरा के नजदीक एक खाई में गिर गई। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में से अधिकतर लोग चम्‍बा जिले से थे। मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस हादसे पर शोक व्‍यक्‍त किया है, और स्‍थानीय प्रशासन को सहायता का निर्देश दिया है।

गंभीर रूप से घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में कई लोगों ने अपना पूरा परिवार ही खो दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह हादसा बस के ओवर लोड़ होने से घटित हुआ। इस बस में 42 लोगों की जगह थी, लेकिन उसमें लगभग 90 लोग सवार थे। यह हादसा सुबह के करीब 8:30 पर हुआ।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार बस का पहिया निकल गया और बस खाई में गिर गयी। खाई में गिरने से बस के परखच्‍चे उड़ गये। हादसे की खबर मिलते ही चंबा के प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+