उड़ते जहाज में चलता रहा 'बिकनी शो', लगा जुर्माना

कंपनी प्रशासन ने एक पत्र के द्वारा वियतनाम सरकार को बताया कि हो ची मिन्ह से तरांग को जाने वाली फ्लाइट में बिकनी शो चल रहा था, लेकिन उस दौरान कड़े सुरक्षा के इंतेजाम किये गये थे। उस समय नियमों का पालन करते हुए सुरक्षा को चुस्त रखा गया था। यह बिकनी शो 3 मिनट का था। फ्लाइट में चले इस शो का वीडियों युट्यूब पर भी अपलोड किया गया है।
इस शो में 'आई एम क्रेजी फॉर बनाना' के गाने पर शिरकत करते हुए लड़कियों को दिखाया गया है। कंपनी ने अभी तक अपने ऊपर लगे जुर्माने पर कुछ भी बोलने से इंकार किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि लड़कियों को बिकनी शो के लिए पैसा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications