जंतर-मंतर: टीम अन्‍ना बनेगी अन्‍ना पार्टी, टूटा अनशन

नई दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे और उनकी टीम के सदस्‍य यह ऐलान कर चुके हैं कि वो राजनीति में आने के विकल्‍प को चुन सकते हैं। उसके बारे में उन्‍होंने लोगों से राय भी मांगी है। देश भर से तमाम टीवी चैनलों के माध्‍यम से जनता का जवाब आना शुरू कर दिया है और सभी का जवाब हां में है। यदि इस जवाब पर टीम अन्‍ना अमल करेगी तो आने वाले समय में यही टीम अन्‍ना पार्टी के नाम से उभरेगी। देखें जंतर-मंतर से लाइव अपडेट।

6:30 बजे। अन्‍ना हजारे, अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय समेत टीम अन्‍ना के खत्‍म किया अपना अनशन। टीम अन्‍ना के अनशन का 9 दिन पूरे हो चुका था शुक्रवार 10वें दिन उन्‍होंने अनशन तोड़ा। अन्‍ना ने अपना अनशन 29 जुलाई से शुरू किया था।

5:00 बजे।
अन्‍ना के मंच पर राजनीतिक विश्‍लेषक योगेंद्र यादव ने बोलना शुरू किया। उन्‍होंने कहा कि टीम अन्‍ना पहले अपना अनशन तोड़के और फिर जनता के पास अपने सवाल लेकर जाये। वहीं से अपनी चुनावी रणनीति तय करे।

योगेंद्र यादव ने कहा कि कोई भी काम जल्‍दबाजी में करने से टीम अन्‍ना को करारी हार मिल सकती है। इसलिये जरूरी नहीं है कि टीम अन्‍ना 2014 का चुनाव लड़े। अगर समर्थन न जुट पाये तो 2018 तक इंतजार करे, लेकिन जब मैदान में आये तो मजबूती से आये।

3:45 बजे। जनता दल के प्रमुख सुब्रमण्यिम स्‍वामी ने कहा कि टीम अन्‍ना के लिये चुनाव लड़ना आसान नहीं है। यह टेढ़ी खीर है।

3:30 बजे। टीम अन्‍ना का मनोबल बढ़ाने के लिय व अनशन तुड़वाने के लिये पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह जंतर मंतर पहुंच गये।

3 बजे। रामदेव ने कहा है कि वो अन्‍ना हजारे की पार्टी बनाने की बात पर कोई भी टिप्‍पणी करने से इंकार कर दिया। बाबा रामदेव से पूछा गया कि क्‍या वो अन्‍ना की पार्टी में शामिल होंगे, तब रामदेव पल्‍ला झाड़ते हुए निकल गये।

2:20 बजे। जंतर-मंतर पर चल रहे राजनीतिक पार्टी बनाने के विकल्‍प पर केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्‍बल ने कहा है कि हिम्‍मत है तो अन्‍ना उनकी पार्टी को चुनाव हरा कर दिखायें।

1:26 बजे। मिली है कि टीम अन्‍ना ने बाबा रामदेव से आग्रह किया था, कि वो उनका अनशन तुड़वायें, लेकिन इसके लिये बाबा ने साफ इंकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक रामदेव अन्‍ना के इस फैसले से खुश नहीं हैं।

1 बजे। अभी-अभी खबर मिली है कि पूर्व सेनाध्‍यक्ष जनरल वीके सिंह शाम पांच बजे अन्‍ना हजारे, अरविंद केजरीवाल और गोपाल रॉय का अनशन तुड़वायेंगे।

पढ़ें- 74% लोग चाहते हैं राजनीति में आये टीम अन्‍ना

12 बजे। जंतर-मंतर पर लोगों का हुलूम बढ़ने लगा है। अनशन के अंतिम दिन लोग ऑफिस से हाफ डे लेकर जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। चारों तरफ भारत माता की जय के नारे लग रहे हैं।

11 बजे। प्रशांत भूषण ने कहा राजनीति में आने का फैसला अगर होता है, तो यह बहुत बड़ी चुनौती होगी। यह राह आसान नहीं होगी। क्‍योंकि राजनीति में मौजूद दिग्‍गजों के पास धन और बल दोनों है। ऐसे में नये लोगों के लिये जगह बनाना आसान नहीं होगा। जनता के पूरे सहयोग की जरूरत पड़ेगी।

10:30 बजे। अन्‍ना के गांव रालेगण सिद्धी से खबर आयी कि वहां के लोग अन्‍ना के राजनीति में आने के फैसले से खुश नहीं हैं। गांवावालों ने टीवी पर जंतर-मंतर का प्रसारण देखना भी बंद कर दिया।

10 बजे। टीम अन्‍ना के पूर्व सदस्‍य स्‍वामी अग्निवेश ने कहा कि अन्‍ना और उनके साथियों ने देश के साथ छल किया है। अगर राजनीति में ही आना था तो आंदोलन क्‍यों किया।

9:30 बजे। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि राजनीति में आने का विकल्‍प चुनकर टीम अन्‍ना कुछ हासिल नहीं कर पायेगी।

9 बजे। टीम अन्‍ना के सदस्‍य अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर से कहा कि फिलहाल उनकी टीम जनता के सुझावों पर चर्चा कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+