74% लोग चाहते हैं राजनीति में आये टीम अन्‍ना

Anna Hazare
नई दिल्‍ली। टीम अन्‍ना ने देश की जनता से सवाल किया कि भ्रष्‍टाचार को जड़ से खत्‍म करने के लिये क्‍या वो राजनीति में आये। यह सवाल वनइंडिया ने अपनी साइट के माध्‍यम से पूछा तो 74 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया। यानी आज जब शाम को पांच बजे टीम अन्‍ना अनशन तोड़ने के बाद संसद भवन जाने वाली बस पर सवार होगी, तब देश की आधी से ज्‍यादा जनता उसके साथ होगी।

अन्‍ना हजारे ने कल बताया था कि शुक्रवार शाम पांच बजे वह और उनकी टीम अनशन तोड़ देगी। कल शाम को अन्‍ना ने राजनीति में उतरने के साथ ही अनशन तोड़ने का भी संकेत दिया था। जंतर-मंतर पर टीम अन्‍ना के अनशन का आज 10 वां दिन है। गुरूवार को टीम अन्‍ना का अनशन तोड़ने के लिए फिल्‍म अभिनेता अनुपम खेर सहित देश की 23 हस्‍तियों ने अपील की थी।

दिल्‍ली पुलिस भी लगातार अनशन तोड़ने का दबाव बना रही थी। टीम अन्‍ना के अनशन के नवें दिन सुबह सवेरे दिल्‍ली पुलिस ने अन्‍ना हजारे, अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय समेत पूरी टीम को नोटिस दिया था कि वो अपना अनशन तोड़ें नहीं तो जबरन उठाकर उन्‍हें जेल में डाल दिया जायेगा। पुलिस ने कहा था कि वे अपनी जिद छोड़े ताकि सरकार बातचीत का दूसरा रास्‍ता निकाल सके।

अन्‍ना ने गुरूवार को कहा था कि मै जनता को राजनीतिक विकल्‍प देना चाहता हूं। देश को ऐसे धर्मनिरपेक्ष की जरूरत है। उन्‍होंने भाषण के दौरान कहा था कि सरकार अगर झुकने को तैयार नहीं है तो दूसरा विकल्‍प रखना जरूरी है। राजनीति में उतरने का संकेत देने के साथ ही अन्‍ना ने कहा था कि 2014 के चुनाव में अब 2 साल बचे हुए है। हमे देश भर में घुमना है, इसलिए अनशन करने का अब कोई मतलब ही नहीं है। अन्‍ना के ऐलान के बाद उनको जनता का भारी संख्‍या में समर्थन प्राप्‍त हुआ।

दूसरी तरफ टीम अन्‍ना के प्रमुख सदस्‍य अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नई पार्टी के स्‍वरूप और प्रत्‍याशियों का चयन जनता पर निर्भर रहेगा। यह चयन जनता की राय पर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+