टीम अन्ना के आंदोलन में बढ़ी भीड़ से घबराई सरकार

Anna fast : draws big crowd
दिल्ली (ब्यूरो)। लाख मना करने के बाद भी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज से दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर मंतर पर अपना अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। पर इस अनशन से पहले ही शनिवार को ही मैदान में भीड़ ने भी अपना रंग दिखना शुरू कर दिया था, जिसके बाद इस आंदोलन को एक नई ऊर्जा मिली। वहीं बढ़ती भीड़ ने सरकार और बाबा रामदेव को करारा तमाचा जड़ा है जिसमें रामदेव ने अप्रत्यक्ष टिप्पणी की थी कि इस आंदोलन को जनसमर्थन हासिल नहीं है। हालांकि सरकार भी कम भीड़ देखकर उत्साहित थी पर दिल्ली के लोगों ने रविवार को सरकार के प्रबंधकों को करारा जवाब दिया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि इस आंदोलन को जनसमर्थन प्राप्त नहीं है।

आपको बता दें कि शनिवार को जंतर-मंतर पर दोपहर करीब डेढ़ बजे अन्ना मंच पर अचानक खड़े हुए। माइक थाम और कहा कि सपने जब पलते हैं तो वह भीड़ की शक्ल में सामने नहीं आते। देश जाग चुका है और जागा हुआ देश बार-बार भीड़ नहीं बनता। जो आंदोलन शुरू किया है वह अंजाम तक पहुंचेगा। जंतर-मंतर पर टीम अन्ना की ओर से जारी अनशन के चौथे दिन जितने मुंह उतनी बातें हो रही थी। पर रविवार को कयास सभी के धरे के धरे रह गए। हर तरह भीड है औऱ भीड़ है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं इंद्रदेव भी अन्ना के अनशन पर मेहरबान हैं औऱ दिल्ली का मौसम भी कुछ खुशनुमा है। सूरज के ताप को बादलों ने ढक रखा है।

एक सूत्र ने बताया कि सरकार ने अन्ना के अनशन को लेकर मीडिया पर कुछ अघोषित सेंसरशिप लगा रखा है जिसके बाद से मीडिया भी सिर्फ एक ही बात कह रही है कि आंदोलन जनआंदोलन नहीं है। जिस अन्ना को कवर करने के लिए सैंड़कों मीडिया कर्मी जमा रहते थे वहां इस बार मीडिया का कोई भी बड़ा अधिकारी या एंकर उपलब्ध नहीं है जो इस अनशन को कवर करे। इसलिए चर्चा है कि सरकार मीडिया के माध्यम से ही इसे ध्वस्त करने की तैयारी में है पर लगता है कि सरकार का यह मंसूबा भी आज ध्वस्त हो जाएगा क्योंकि जंतर मंतर पर इस समय तिल रखने की जगह नहीं है और सैंकड़ों लोग इस अनशन को कवर करने के लिए पहुंचे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+