पाक: कुपोषण से हर साल 4.5 लाख बच्चों की मौत

उसमे कहा गया है कि पाकिस्तान सरकार इस मामले पर अनदेखी कर रही है। रपट में कहा गया है कि कुपोषण से इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की मौत को नजरअंदाज करना बेहद ही खतरनाक है। भारत पाकिस्तान युद्ध में तो पाकिस्तान के केवल 10000 हजार सैनिक मारे गये थे, लेकिन कुपोषण से हर साल 4.5 लाख बच्चे मारे जाते है।
इस कार्यक्रम को आयोजित करने का लक्ष्य पाकिस्तान सरकार की आंखे खोलना था। बहुत ही शर्मनाक है कि वैज्ञानिक रूप से सक्षम इस युग में भी कुपोषण निमोनिया, डायरिया, चेचक जैसी बीमारियों से आज भी लोगों की मौत होती है। इस कार्यशाला का विशेष उद्देश्य मां और बच्चों के जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को प्रकाश में लाना है।
इस कार्यशाला के वक्ताओं में विश्व बैंक के एक वरिष्ठ पोषण विशेषज्ञ लक लेविओलेट भी शामिल है। उन्होंने कुपोषण के कई प्रकारों से लोगों को अवगत कराया।












Click it and Unblock the Notifications