कुरान की प्रति जलाने वाले को लोगों ने जिंदा जलाया

लगभग 2000 लोगों की भीड़ ने एक व्यक्ति को कुरान का अपमान करने के जुर्म में जिंदा जला दिया। इसके साथ ही पुलिस थाने में भी आग लगाने की कोशीश की। जिस व्यक्ति को जलाया गया है वह उसको वैरागी बताया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति ने कुरान की कुछ प्रतियां जला दी थी, जिसके कारण लोगों का गुस्सा उसके ऊपर फूटा।
ऐसा भी बताया जा रहा है कि युवक को पुलिस थाने से निकालकर आग के हवाले कर दिया गया। भीड़ ने दो वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। यह घटना पंजाब में बहावलपुर के नजदीक स्थित गांव में हुई। युवक को कुरान की प्रति जलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था।
भीड़ उसको थाने के अंदर सलाखों के पीछे से खीच लायी। भीड़ उसको थाने से बाहर ले आई और उसे वहीं ले गयी जहां उसने कुरान की प्रति जलाई थी। इसके बाद पेट्रोल छिड़क कर उसको आग के हवाले कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications