भाजपा से खुन्‍नस में जेडीयू ने दिया प्रणब को समर्थन

Sharad Yadav
नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी से खुन्‍नस खायी जनता दल (यूनाइटेड) ने अपना समर्थन यूपीए के प्रत्‍याशी प्रणब मुखर्जी को दे दिया है। यानी राष्‍ट्रपति चुनाव पर एनडीए में फूट पड़ चुकी है। इस पर जेडीयू अध्‍यक्ष शरद यादव ने कहा कि यह समर्थन सिर्फ प्रणब दा को है, न कि कांग्रेस को और हां इसका मतलब यह भी नहीं कि वे एनडीए से अलग हो गये हैं।

दो दिन पूर्व जेडीयू नेता व बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के पीएम कैंडिटेट पर विवादास्‍पद बयान दिया, जिसके बाद संघ ने भी कड़ी फटकार लगायी। दो दिन तक भाजपा और जेडीयू के बीच चली टकरार अब राष्‍ट्रपति चुनाव पर असर दिखाने लगी है। सुबह पहले तो भाजपा ने पीए संगमा को राष्‍ट्रपति पद के लिए उम्‍मीदवार घोषित कर दिया।

जिस समय सुषमा स्‍वराज संगमा का नाम पेश कर रही थीं, उस समय वो एनडीए के बाकी घटक दल मौजूद नहीं थे। लिहाजा यह साफ है कि भाजपा ने एनडीए के घटक दलों से खास कर जेडीयू से सलाह मश्‍वरा नहीं किया। इस बात से नाराज शरद यादव ने एनडीए के प्रत्‍याशी को समर्थन देने से इंकार कर दिया। हालांकि मीडिया के सामने उन्‍होंने यह कहा है कि यह सिर्फ विचारों का अलग होना है, न कि पार्टी का एनडीए से कोई अलगाव।

शरद यादव ने खुलकर कहा कि वो और उनके साथी सांसद-विधायक प्रणब दा को वोट करेंगे। इसके पीछे उन्‍होंने इतिहास की कुछ बातें दोहरायीं, कि जब ज्ञानी जैल सिंह खड़े हुए थे, तब अकाली दल ने अपने सहयोगी गठबंधन से परे जाकर वोट किया था। वहीं प्रतिभा पाटिल के समय शिवसेना ने भी यही काम किया था। इसका मतलब यह नहीं था कि वे अपने गठबंधन से अलग हो गये। लिहाजा इस बार जेडीयू प्रणब को सपोर्ट करेगी, इसका मतलब यह नहीं कि वो एनडीए से अलग है।

लेकिन हां उन्‍होंने एनडीए से अलग होने की कोई बात फिलहाल नहीं की है। शरद पवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+