Jasprit Bumrah की कलाई पर दिखी करोड़ों की रोलेक्स! एक घड़ी की कीमत में मुंबई में आ जाएंगे कई फ्लैट!
Jasprit Bumrah Rolex Watch: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चेन्नई के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए रवाना हो चुके हैं। एयरपोर्ट पर बुमराह 1.30 करोड़ रुपये की प्लेटिनम रोलेक्स पहने नजर आए, जिसकी चर्चा खेल जगत में तेज है। इस सीजन में अब तक अपनी लय तलाश रहे बुमराह के लिए आज का मैच बेहद अहम है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि बुमराह अपनी रफ्तार के साथ टीम की जीत की राह आसान करेंगे।
बुमराह ने पहनी 1.30 करोड़ रुपये की रोलेक्स (Jasprit Bumrah Rolex Watch)
शनिवार, 2 मई को होने वाली मुंबई इंडियंस (MI) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मैच के लिए जब मुंबई के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एयरपोर्ट पहुंचे तो उनके लुक से ज्यादा उनकी कलाई पर बंधी घड़ी ने सुर्खियां बटोरीं। सफेद टी-शर्ट और लाइट वॉश डेनिम में सादगी से नजर आए बुमराह ने 1.30 करोड़ रुपये की रोलेक्स पहन रखी थी। फैंस इसे मुंबई इंडियंस के लिए लकी चार्म मान रहे हैं।

आखिर क्या है घड़ी की खासियत
जसप्रीत बुमराह की कलाई पर दिखी यह घड़ी कोई साधारण घड़ी नहीं, बल्कि रोलेक्स कॉसमोग्राफ डेटोना (प्लेटिनम) है। इंटरनेशनल मार्केट और लग्जरी रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घड़ी की कीमत लगभग 1.30 करोड़ रुपये है। इसके आइस-ब्लू डायल और चेस्टनट ब्राउन बेज़ल ने इसे दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टाइमपीस की सूची में शामिल किया है। मूल रूप से 1963 में रेसिंग ड्राइवरों के लिए बनाई गई यह घड़ी आज स्टेटस सिंबल बन चुकी है। इस एक घड़ी की कीमत में मुंबई में कई फ्लैट आ सकते हैं।
फैंस को होगी बुमराह से उम्मीदें
आईपीएल 2026 में अब तक जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन उनकी साख के अनुरूप नहीं रहा है। उनके फीके प्रदर्शन का असर मुंबई इंडियंस की प्वॉइंट्स टेबल पर भी दिख रहा है। हालांकि, चेन्नई रवाना होते समय बुमराह काफी रिलैक्स नजर आए। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ी के लिए फॉर्म में वापसी करना बस एक अच्छी गेंद का खेल है। मुंबई के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह घड़ी बुमराह के लिए सौभाग्य लेकर आएगी।
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच को आईपीएल का एल क्लासिको कहा जाता है। रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे सितारे चेन्नई पहुंच चुके हैं। आज रात होने वाले इस मुकाबले में बुमराह के सामने चेन्नई के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को रोकने की बड़ी चुनौती होगी। क्या बुमराह अपनी सटीक यॉर्कर से चेन्नई का किला ढहा पाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।












Click it and Unblock the Notifications