टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा, 15 सदस्यीय स्कॉड में 24 वर्षीय खिलाड़ी को पहली बार एंट्री
India Women Team T20 world Cup: 2025 में एकदिवसीय विश्व कप की ऐतिहासिक जीत के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपनी सफलता को सबसे छोटे फॉर्मेट में दोहराने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय चयनकर्ताओं ने आगामी 2026 महिला T20 विश्व कप के लिए एक संतुलित टीम की घोषणा कर दी है, जिसका मुख्य उद्देश्य पहली बार इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को अपने नाम करना है।
टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी हरमनप्रीत कौर के हाथों में सौंपी गई है, जबकि सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना उप-कप्तान के रूप में टीम को मजबूती प्रदान करेंगी। खास बात यह है कि टीम में 24 साल की नंदिनी शर्मा को पहली बार जगह मिली है।

भारत का ग्रुप और चुनौतियां
इस मेगा इवेंट का आयोजन इंग्लैंड की धरती पर 11 जून से होने जा रहा है। भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसे प्रतियोगिता का सबसे कठिन ग्रुप माना जा रहा है। भारत का सामना डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीमों से होगा। इनके अलावा नीदरलैंड्स और बांग्लादेश की टीमें भी इसी ग्रुप का हिस्सा हैं। भारतीय टीम के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं लेकिन राह कठिन है। टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा।
नंदिनी शर्मा का पहली बार चयन
इस टीम चयन की सबसे बड़ी और रोमांचक खबर युवा तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा का शामिल होना है। नंदिनी को विमेंस प्रीमियर लीग के 2026 सीजन में उनके असाधारण प्रदर्शन का इनाम मिला है। उन्होंने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और गति से सभी को प्रभावित किया, जिसके चलते उन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। इंग्लैंड की स्विंग मददगार पिचों पर नंदिनी भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकती हैं।
भारतीय टीम इस प्रकार है
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयांका पाटिल, भारती फुलमाली, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, राधा यादव।












Click it and Unblock the Notifications