कौन हैं नंदनी शर्मा? टी20 वर्ल्ड कप के लिए मिली टीम इंडिया में जगह, क्या है खासियत

Who is Nandni Sharma: भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक नया सितारा उभरकर सामने आया है। बीसीसीआई (BCCI) ने इंग्लैंड में होने वाले ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है और इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम नंदनी शर्मा का है। हालांकि वह टीम में आने की हकदार भी थीं।

चंडीगढ़ की इस युवा तेज गेंदबाज को उनकी शानदार फॉर्म और घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पहली बार नेशनल टीम का बुलावा मिला है। आइए जानते हैं कौन हैं नंदनी शर्मा और क्यों उन्हें भारतीय गेंदबाजी का भविष्य माना जा रहा है।

nandni sharma
Photo Credit: X (Twitter)

चंडीगढ़ से टीम इंडिया तक का सफर

20 सितंबर 2001 को चंडीगढ़ में जन्मीं नंदनी शर्मा एक दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। नंदनी को बचपन से ही तेज गेंदबाजी का शौक था और उनकी सबसे बड़ी ताकत गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता है।

कहां से बदली किस्मत

नंदनी शर्मा की किस्मत का दरवाजा विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में खुला। दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेलते हुए उन्होंने पूरे सीजन में अपनी रफ्तार और सटीकता से दिग्गजों को प्रभावित किया।

  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: नंदनी को WPL 2026 का इमर्जिंग प्लेयर चुना गया।
  • ऐतिहासिक हैट्रिक: वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं। उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ यह कारनामा किया।
  • बेहतरीन आंकड़े: उसी मैच में उन्होंने मात्र 33 रन देकर 5 विकेट झटके, जो उनके करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 10 मैचों में 17 विकेट चटकाए।

इंडिया-A के साथ सफलता

बैंकोक में इंडिया ए के लिए खेलते हुए भी नंदनी का प्रदर्शन अच्छा रहा था। भारतीय टीम ने उस इवेंट में खिताबी जीत अपने नाम की थी। इस वजह से भी नंदनी का दावा ज्यादा मजबूत हो गया।

वर्ल्ड कप टीम में क्यों मिली जगह?

भारतीय टीम फिलहाल तेज गेंदबाजों की कमी से जूझ रही है। अनुभवी काशीवी गौतम और अमनजोत कौर की चोटों के कारण टीम को एक ऐसे गेंदबाज की तलाश थी जो इंग्लैंड की सीम-फ्रेंडली पिचों पर असरदार साबित हो सके। नंदनी की ताकत इन-स्विंग है, जो इंग्लैंड की परिस्थितियों में बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+