Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 2 May: मुंबई-चेन्नई में किसका पलड़ा भारी? किसने जीता आज का टॉस

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 2 May: आईपीएल 2026 के 44वें मैच में आज यानी शनिवार को चेन्नई और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी। वानखेड़े में मिली 103 रनों की करारी हार का बदला लेने के लिए मुंबई बेताब है। वहीं चेन्नई अपने घर में दबदबा कायम रखना चाहेगी। चेपॉक की हाई-स्कोरिंग पिच पर आज 200 से अधिक रनों का मुकाबला देखने को मिल सकता है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह करो या मरो की स्थिति है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमों का प्रदर्शन रहा है निराशाजनक (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 2 May)

पांच-पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के लिए यह सीजन अब तक किसी दुःस्वप्न से कम नहीं रहा है। दोनों टीमें प्वॉइंट्स टेबल के निचले हिस्से में संघर्ष कर रही हैं। जहां चेन्नई ने 8 में से 3 मैच जीते हैं। वहीं हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई के खाते में 8 में से सिर्फ 2 जीत दर्ज हैं। पिछले मुकाबले में जब ये दोनों टीमें वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ी थीं, तब संजू सैमसन के शतक की बदौलत चेन्नई ने मुंबई को 103 रनों की करारी शिकस्त दी थी।

Aaj Ke Match 1

किसका पलड़ा रहा है भारी

मुंबई के लिए वह हार बेहद शर्मनाक थी, उसने टीम के आत्मविश्वास को भी हिला दिया था। आज चेपॉक में मुंबई उसी हार का बदला लेना चाहेगी। मुंबई के लिए चिंता की बात यह है कि केकेआर और गुजरात के खिलाफ मिली दो जीत के अलावा टीम की झोली खाली है। इतिहास की बात करें तो इन दोनों दिग्गजों के बीच हमेशा कांटे की टक्कर रही है। अब तक खेले गए 40 मुकाबलों में से मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मैच जीते हैं।

मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

आज का मैच पिच नंबर-5 पर खेला जाएगा। यह वही पिच है जहां अप्रैल की शुरुआत में पंजाब किंग्स ने 210 रनों के विशाल लक्ष्य को एक ओवर शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया था। पिछले पांच मैचों का औसत स्कोर 192 रन रहा है, जो यह संकेत देता है कि आज दर्शकों को चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी। चेन्नई में आज तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 66 प्रतिशत उमस खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण होगी, हालांकि बारिश की संभावना मात्र 2 प्रतिशत है।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+