जेल में बैठकर जगन ने किया कांग्रेस को चित

चुनाव से पहले जगन मोहन ने सोनिया के विरोध के बावजूद पूरे प्रदेश में पदयात्रा निकाली थी। उसका परिणाम जीत के बाद सामने आया। पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के बेटे जगनमोहन ने कांग्रेस अपने पिता के निधन के बाद से ही कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला था। उनका कहना है कि कांग्रेस ने पिता के मरणोपरांत उनको अपमानित किया था।
इस उपचुनाव में कांग्रेस के साथ ही तेलूगुदेशम पार्टी और तेलंगाना राज्य की मांग करने वाली टीआरएस को भी शर्मिंदा होना पड़ा। इस चुनाव में बाईएसआर कांग्रेस को 15 सीट, कांग्रेस को सिर्फ दो और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को एक सीट मिली है। वाईएसआर कांग्रेस ने 2009 के चुनाव में कांग्रेस द्वारा जीती गयी 13 सीटों पर कब्जा कर लिया है।
अब कांग्रेस के सामने एक नयी समस्या खड़ी होती दिखाई दे रही है। एक तरफ कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद के लिए प्रणव मुखर्जी की उम्मीदवारी पर माकपा सहिता तमाम दलों का समर्थन जुटा लिया है, तो दूसरी तरफ उपचुनाव के नतीजों से उसे तगड़ा झटका लगा है। कुछ सीटों में से 10 पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गयी है।












Click it and Unblock the Notifications